{"_id":"5956a7da4f1c1b14348b4ad1","slug":"21498851290-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर दौड़ेगी 600 नई बस, 300 वर्कशॉप में पहुंची: कृष्णलाल पंवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर दौड़ेगी 600 नई बस, 300 वर्कशॉप में पहुंची: कृष्णलाल पंवार
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हरियाणा रोडवेज के बेड़े में जल्द ही 600 नई बसें शामिल की जाएंगी। इसके लिए 300 बस के चेसिस गुड़गांव वर्कशाप में पहुंच सके और 300 जल्द ही पहुंच जाएंगे। इसके बाद इनकी बॉडी तैयार कराकर जल्द ही सड़कों पर उतारा जाएगा। जिन डिपो में बसों की कमी है, उनको वहां जरूरत के अनुसार दिया जाएगा। इस तरह प्रदेश में रोडवेज बसों की संख्या 4200 से 4800 पहुंच जाएगी। कृष्णलाल पंवार शुक्रवार को जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे थे।
मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि हरियाणा रोडवेज में 1500 चालक व 800 परिचालकों की भर्ती की जानी है, जिसकी प्रक्रिया चल रही है। यह भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक चालक व परिचालक को एडहॉक पर रखे जाएंगे। वहीं बस चलाते समय कोई चालक मोबाइल पर बात करता है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात मंत्री ने कही है। बस अड्डों पर खराब हो रही सीएनजी बसों को लेकर मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने सीएनजी का प्रबंध किए बिना ही बसों को खरीद लिया। इसके अलावा यह बस लो-फ्लोर हैं जो सड़कों के मानक के अनुसार नहीं है। वहीं सीएनजी भरवाने के लिए बार-बार बसों को दिल्ली लेकर जाना पड़ता था। इस समस्या का हल निकाला जा रहा है और सीएनजी का नेटवर्क तैयार होते ही सीएनजी की नई बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि नई परिवहन नीति का ड्राफ्ट तैयार हो गया है और उसे कैबिनेट के सामने रखकर मंजूरी मिलते ही लागू कर दिया जाएगा। मंत्री ने बताया कि प्रदेश में फिलहाल 2 लाख परिवारों के पास मकान नहीं है, जिनको मकान देने के लिए काम किया जा रहा है। प्रदेश के सभी बड़े गांवों व ब्लाकों में भी हाउसिंग बोर्ड की कालोनियां विकसित करने पर काम चल रहा है, जिसके लिए पंचायत को खुद जमीन देनी होगी।
घूंघट प्रथा किसी भी तरह गलत नहीं
प्रदेश में घूंघट प्रथा को लेकर भले ही हंगामा चल रहा हो, लेकिन मंत्री कृष्णलाल पंवार इसे किसी भी तरह से गलत नहीं मानते हैं। उनका कहना है कि गांवों में आज भी घूंघट प्रथा चलती है और यह सामाजिकता को दर्शाता है। इस पर हंगामा करना सही नहीं है और इस पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
सड़कों पर दौड़ेंगी 600 नई बसें, 300 वर्कशॉप में पहुंची: कृष्णलाल पंवार
1500 चालक और 800 परिचालकों की भर्ती होने तक एडहॉक पर रखने की योजना
परिवहन नीति का ड्राफ्ट तैयार, मंजूरी मिलते ही कर दिया जाएगा लागू
घूंघट प्रथा पर बोले, हंगामा करना ठीक नहीं, प्रथा में कुछ गलत नहीं