फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   21 EV charging stations to be set up at 14 locations in Sonipat.

Sonipat News: सोनीपत में 14 स्थानों पर स्थापित होंगे 21 ईवी चार्जिंग स्टेशन

Mon, 08 Jun 2026 04:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 08 Jun 2026 04:06 AM IST
विज्ञापन
21 EV charging stations to be set up at 14 locations in Sonipat.
फोटो 02: सोनीपत में सुभाष चौक के पास ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए खाली पड़ी जमीन। सं
सोनीपत। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में सोनीपत नगर निगम की महत्वाकांक्षी पहल अब धरातल पर उतरने की ओर बढ़ रही है। शहर को ‘ग्रीन सिटी’ के रूप में विकसित करने की योजना के तहत निगम क्षेत्र के 14 प्रमुख स्थानों पर 21 इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस परियोजना के लिए नगर निगम ने टेक्निकल बिड खोल दी है जिसमें सात एजेंसियों ने भागीदारी दर्ज कराई है। लगभग 3.82 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के पूरा होने के बाद शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन

तीन वर्षों में सोनीपत में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्तमान में शहर और निगम क्षेत्र में सात हजार से अधिक ई-वाहन सडक़ों पर दौड़ रहे हैं लेकिन चार्जिंग सुविधाओं के अभाव के कारण वाहन चालकों को अक्सर असुविधा का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी समस्या के समाधान के लिए नगर निगम पिछले एक वर्ष से ईवी चार्जिंग नेटवर्क विकसित करने की दिशा में कार्य कर रहा है। निगम की योजना के अनुसार सेक्टर-14 मार्केट, सेक्टर-15 मार्केट, लघु सचिवालय, नगर निगम कार्यालय, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, एथनिक इंडिया, राई, सुभाष चौक सहित कुल 14 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।
इनमें सात स्थानों पर दो-दो और सात स्थानों पर एक-एक चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। इन स्थानों का चयन इस प्रकार किया गया है कि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सरकारी कार्यालयों, प्रमुख पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर वाहन चालकों को सहज रूप से चार्जिंग सुविधा उपलब्ध हो सके।


बढ़ते ई-वाहनों को मिलेगा मजबूत आधार
सोनीपत में इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते उपयोग ने चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकता को और अधिक महत्वपूर्ण बना दिया है। पर्याप्त चार्जिंग सुविधाओं के अभाव में वाहन चालकों को लंबी दूरी की यात्रा या आकस्मिक परिस्थितियों में परेशानी उठानी पड़ती है। नई परियोजना इस चुनौती को काफी हद तक दूर करेगी और लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी।


बाजार दर से कम होगा चार्जिंग शुल्क
नगर निगम का दावा है कि इन स्टेशनों पर चार्जिंग शुल्क निजी बाजार दरों की तुलना में कम रखा जाएगा। इससे आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा और स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। चार्जिंग स्टेशनों के लिए ऐसी जगहों का चयन किया गया है जहां पर्याप्त पार्किंग उपलब्ध हो।


हर वर्ष बढ़ी ई-वाहनों की संख्या
वर्ष
पंजीकृत ई-वाहन
2021
357
2022
1,072
2023
1,777
2024
2,284
2025
1,626

पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 14 स्थानों की पहचान कर 21 ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना तैयार की गई है। टेक्निकल बिड खोली जा चुकी है और सात एजेंसियों ने आवेदन किया है। टेंडर आवंटन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा। परियोजना के पूर्ण होने पर नागरिकों को बाजार दर से कम शुल्क पर चार्जिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
- अजय निराला, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed