{"_id":"5c7acfabbdec224c8b1b0cc4","slug":"201551552427-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम मनोहर लाल आज 42.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम मनोहर लाल आज 42.
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम आज 42.81 लाख की विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सीएम मनोहर लाल रविवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जिले में 42.81 लाख रुपये की लागत से छह विकास कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा।
डीसी डॉ. शालीन ने बताया कि रविवार को लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र हाल में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीएम मनोहर लाल रविवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित राजस्व कालोनी में 13.18 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 60 फ्लैटों के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। वहीं गन्नौर में 1.16 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो रिहायशी मकानों के निर्माण कार्य, 11.09 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सोनीपत-महलाना-फरमाना रोड व 7.33 लाख रुपये की लागत से गोहाना-सिसाना रोड के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। आईटीआई मुंडलाना में 4.48 लाख रुपये की लागत से बनने वाली एक नई विंग का शिलान्यास करेंगे। छठी परियोजना के तौर पर मार्केटिंग बोर्ड द्वारा 2.67 लाख रुपये की लागत से बनाई जाने वाली बुसाना से छतहैरा सड़क का शिलान्यास भी किया जाएगा। वहीं 2.90 करोड़ रुपये की लागत से 33 केवी सब स्टेशन जुआं का शिलान्यास किया जाएगा। यह शिलान्यास समारोह प्रात: 10:30 बजे शुरू होगा।