{"_id":"59adaae74f1c1b1c278b5197","slug":"201504553703-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाइवे को ठीक कराने की मांग को लेकर हंगामा, सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाइवे को ठीक कराने की मांग को लेकर हंगामा, सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाइवे को ठीक कराने की मांग को लेकर हंगामा, सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया
अमर उजाला ब्यूरो
राई। बहालगढ़-मेरठ नेशनल हाईवे की हालत खस्ता होने से परेशान भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न स्कूलों से आए छात्रों ने बहालगढ़ में हंगामा किया। इस दौरान सड़क को सुधारने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। संघ के पदाधिकारियों ने सरकार को 15 दिन बाद आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने राई उप तहसील के नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन कारियों ने सरकार को कोसते हुए कहा कि बहालगढ़-मेरठ सड़क को नेशनल हाइवे 334बी का दर्जा मिलने के बाद भी सरकार द्वारा कोई सुध नहीं ली जा रही। बहालगढ़ से यूपी बॉर्डर तक एक दर्जन गांव लगते है। इसके साथ ही एक दर्जन से ज्यादा शिक्षण संस्थान भी है। विद्यार्थियों को खस्ता मार्ग से होकर पढ़ाई के लिए शिक्षण संस्थानों में जाना पड़ रहा है। बारिश के सीजन में पूरे मार्ग पर कीचड़ की समस्या बनी हुई है। सड़क टूट जाने की वजह से उन्हें दीपालपुर, कुमासपर आदि गांव से होकर जाना पड़ता है, जिसके चलते सभी छात्र देर से विद्यालय पहुंचते हैं। ग्रामीण रमेश कुमार, दिलबाग, अजीत शर्मा ने बताया किसी बीमार व्यक्ति को आपातकाल की हालत में अस्पताल पहुंचाना नामुमकीन है सड़क की खस्ता हालत के चलते स्थानीय लोग, दुकानदार, किसान, स्कूली बच्चे, फैक्ट्रियों के कर्मचारी एवं वाहन चालक परेशान हैं। सभी ने सामूहिक रूप से मांग की कि जल्द से जल्द इस रास्ते को ठीक किया जाए।