फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   20 years imprisonment to the accused of raping a teenager in Sonipat

Sonipat: किशोरी से दुष्कर्म करने के दोषी को 20 साल कैद, अदालत ने दोषी पर 77 हजार रुपये जुर्माना भी किया

Fri, 06 Dec 2024 03:49 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 06 Dec 2024 03:49 PM IST
सार

मामले में कार्रवाई करते तत्कालीन थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार की टीम ने आरोपी रोहित को 6 जुलाई, 2023 को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में सबूत जुटाने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया था। जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

विज्ञापन
20 years imprisonment to the accused of raping a teenager in Sonipat
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र ने किशोरी को बहला कर ले जाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को 20 साल कैद व 77 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


मूलरूप से हिसार निवासी एक व्यक्ति ने 1 जुलाई, 2023 को सिटी थाना पुलिस को बताया था कि वह सोनीपत में रह रहे हैं। उनकी 16 वर्षीय बेटी 30 जून, 2023 की रात को घर में सो रही थी। देर रात करीब दो बजे वह लघुशंका को उठे तो उनकी बेटी घर पर नहीं थी। उन्होंने शक जताया था कि उनकी बेटी को मूलरूप से गांव बड़वासनी व घटना के समय सोनीपत शहर में रह रहा रोहित बहका कर ले गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए 5 जुलाई, 2023 को किशोरी को बरामद कर लिया था। उसके बयान दर्ज कराए गए थे। लडक़ी से दुष्कर्म किए जाने का पता लगा था। जिस पर मामले में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा जोड़ी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में कार्रवाई करते तत्कालीन थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार की टीम ने आरोपी रोहित को 6 जुलाई, 2023 को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में सबूत जुटाने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया था। जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।


मामले की सुनवाई के बाद अब एएसजे नरेंद्र ने आरोपी रोहित को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को 20 साल कैद व अलग-अलग धाराओं में 77 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि में से 50 हजार रुपये पीड़िता को देने के आदेश दिए है। जुर्माना न देने पर 13 माह अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed