{"_id":"640f73f265500ae9490b1be9","slug":"20-cheaters-caught-in-class-12th-political-science-exam-sonipat-news-c-17-1-92646-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 12वीं की राजनीति विज्ञान की परीक्षा में पकड़े 20 नकलची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 12वीं की राजनीति विज्ञान की परीक्षा में पकड़े 20 नकलची
Tue, 14 Mar 2023 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 14 Mar 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बोर्ड परीक्षा को नकल रहित करवाने के लिए किए जा रहे प्रयास के बावजूद नकल नहीं रुक रही है। सोमवार को 12वीं कक्षा के राजनीति विज्ञान विषय के पेपर में जमकर नकल चली। उड़नदस्ता टीमों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण 20 परीक्षार्थियों को नकर करते हुए पकड़ा। पकड़े गए नकलचियों की यूएमसी बनाई गई।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने इस वर्ष 10वीं व 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा को नकल रहित संचालित करने के लिए विशेष कदम उठाए थे। नकल रोकने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया गया था। जिसके तहत प्रश्नपत्र में क्यूआर कोड लगाया गया था। वहीं परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं, ताकि नकल के मामलों पर अंकुश लगाया जा सके। इन प्रबंधों के बावजूद परीक्षार्थी नकल करना बंद नहीं कर रहे हैं। सोमवार को 12वीं कक्षा के राजनीति विज्ञान विषय के पेपर में कई परीक्षा केंद्रों पर जमकर नकल चली।
नकल रोकने के लिए बोर्ड व प्रशासनिक अधिकारियों के उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और नकल करते पकड़े गए 20 परीक्षार्थियों के यूएमसी बनाए। अधिकारियों ने केंद्र अधीक्षकों को नकल रहित परीक्षा संचालित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कहां कितनी यूएमसी बनाई
परीक्षा केंद्र यूएमसी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जटवाडा, सोनीपत 05
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोनीपत 03
राजकीय वरिष्ठ माध्यम विद्यालय, बड़ौली, राई 02
एसपीडीएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सरगथल 05
डीवी पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोनीपत 01
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भैंसवाल कलां, गोहाना 01
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पुगथला, गन्नौर 01
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आहुलाना, गन्नौर 01
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बिधलान, खरखौदा 01
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में सोमवार को 12वीं कक्षा का राजनीति विज्ञान विषय का पेपर हुआ। जिले में बनाए गए करीब 74 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी पेपर देने पहुंचे। नकल रहित परीक्षा संचालित करने के लिए उड़नदस्ता टीमों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए 20 परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा। पकड़े गए सभी परीक्षार्थियों के यूएमसी बनाए गए हैं। सभी केंद्र अधीक्षकों से नकल रहित परीक्षा संपन्न करवाने की अपील है। शिक्षकों के सहयोग से ही बोर्ड नकल रोक सकता है।
महेश कुमार, बोर्ड अधीक्षक, सोनीपत