फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   2 youths killed in hit by train coming

ट्रेन की चपेट में आने से 2 युवकों की मौत

Thu, 30 Oct 2014 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Thu, 30 Oct 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 राजलू गढ़ी रेलवे स्टेशन पर अलग-अलग समय पर ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल भेज दिया।

प्राप्त सूचना के अनुसार गत रात्रि राजलू गढ़ी स्टेशन पर जम्मू से चलकर मुंबई जाने वाली 12472 स्वराज एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। जबकि इसी स्टेशन पर बुधवार सुबह जब लल्हेड़ी गांव का एक युवक ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पहली घटना के बारे में जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी रामफल ने बताया कि गत रात्रि 12472 स्वराज एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालक ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक युवक की ट्रेन की चपेट में आ गया है। सूचना पाते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास किए परंतु उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद उसे शवगृह में रखवा दिया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक की बनियान पर कांग्रेस जिंदाबाद लिखा हुआ और धर्मसिंह छौक्कर का फोटो छपा हुआ था। उसने सफेद रंग का कुर्ता पजामा और आसमानी रंग की अंडरवीयर पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरी घटना की जानकारी देते हुए सहायक उपनिरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। शव की शिनाख्त लल्हेड़ी खुर्द गांव निवासी 28 वर्षीय हीरालाल पुत्र प्रेमसिंह के रूप में हुई है। मृतक हीरालाल पुत्र प्रेम सिंह के चाचा ने बताया कि उनको सूचना मिली थी की रेलवे ट्रैक पार करते हुए रेल की चपेट में आने से हीरालाल की मौत हो गई है। अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। हीरालाल की मौत के कारण परिजनों में शौक की लहर फैल गई। पुलिस ने मृतक हीरालाल के शव का पोस्टमार्टम कराने के परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed