फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2 lines of toll plaza closed on kgp, trouble due to jam

केजीपी टोल प्लाजा पर दो लाइन बंद, इंटरनेट ठप बता भेज रहे नकदी की कतार में, जाम में फंसे लोग

Wed, 15 Jan 2020 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Wed, 15 Jan 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
2 lines of toll plaza closed on kgp, trouble due to jam
केजीपी टोल प्लाजा में बंद लाइन।

टोल प्लाजा से बिना किसी रुकावट के गाड़ी निकल सके, उसके लिए भले ही एक महीने पहले फास्टैग को अनिवार्य कर दिया गया हो। लेकिन देश के सबसे हाईटेक एक्सप्रेस-वे केजीपी के टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को अभी तक परेशानी झेलनी पड़ रही है। कुंडली के मुख्य टोल प्लाजा पर दो लाइनों को तकनीकी समस्या के कारण बंद कर दिया गया है तो वहां अव्यवस्था भी पूरी तरह से हावी दिख रही है।

विज्ञापन


वाहनों पर फास्टैग लगा होने के बावजूद कभी इंटरनेट नहीं चलने की बात कहकर तो फास्टैग स्कैन नहीं होने की बात कहकर नकद टोल वाली लाइन में भेज दिया जाता है। इस कारण वहां रोजाना वाहन लंबे जाम में फंस रहे हैं और 30 मिनट से एक घंटा तक खराब हो रहा है।
विज्ञापन


टोल प्लाजा पर अभी तक नकद टोल देने के लिए दोनों तरफ दो-दो लाइन चल रही थीं, लेकिन वहां बुधवार से केवल एक-एक लाइन रह जाएगी। अगर वहां व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो हालात ज्यादा बिगड़ते दिख रहे हैं, क्योंकि वहां से गुजरने वाले वाहनों में अभी तक केवल 60 प्रतिशत ने फास्टैग लगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचएआई ने अपने सभी टोल प्लाजा पर 15 दिसंबर से फास्टैग अनिवार्य कर दिया था और टोल प्लाजा पर केवल एक ही लाइन नकद टैक्स के लिए रखी गई थी। लेकिन कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेस वे पर वाहन चालकों को परेशानी नहीं हो। उसके लिए दोनों ओर से दो-दो लाइनों को नकद टोल वसूली के लिए रखा गया था। वहां भले ही दो-दो लाइन नकद टोल वसूली की हैं, लेकिन उसके बावजूद वहां वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

 

वहां व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ी हुई है और फास्टैग लगे वाहनों तक को परेशानी झेलनी पड़ रही है। किसी का फास्टैग स्कैन नहीं होता है तो किसी को इंटरनेट में खराबी बताकर नकद टोल वाली लाइन में भेज दिया जाता है। जबकि नकद टोल वाली लाइन में पहले से लंबी लाइन रहती है, क्योंकि वहां उनको व्यवस्थित करने के लिए किसी कर्मी को तैनात नहीं किया गया है। जिससे वाहन लाइन तोड़कर आगे घुसते हैं और उससे लंबा जाम लग जाता है। इस तरह बड़ी परेशानी वाहन चालकों को झेलनी पड़ती है।

केजीपी टोल प्लाजा पर 15 लाइन, दो बंद होने से भी परेशानी बढ़ी
कुंडली टोल प्लाजा पर इस समय 15 लाइन है, जिनमें गाजियाबाद से कुंडली की ओर आने के लिए 9 लाइन हैं और कुंडली से गाजियाबाद की ओर जाने के लिए 6 लाइन हैं। इन सभी लाइनों को फास्टैग कर दिया गया है, लेकिन अभी तक इनमें दोनों ओर दो-दो लाइनों को नकद वसूली के लिए रखा गया था।

इसके बावजूद लंबा जाम वाहन चालकों को झेलना पड़ रहा है। जिसका सबसे बड़ा कारण यह है कि कभी भी सभी लाइन सुचारू रूप से नहीं चलती है। इस समय भी दोनों ओर की एक-एक लाइन तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़ी हैं। जिससे समस्या बढ़ रही है। वहीं टोल प्लाजा पर बुधवार से दोनों ओर एक-एक लाइन की नकद टैक्स वसूली के लिए रह जाएगी। जिससे समस्या ज्यादा बढ़ती दिख रही है।

90 हजार वाहन रोजाना गुजर रहे, 40 प्रतिशत बिना फास्टैग वाले
कुंडली टोल प्लाजा के अधिकारियों के अनुसार इस समय केजीपी से लगभग 90 हजार वाहन रोजाना गुजर रहे हैं। लेकिन इनमें से 40 प्रतिशत वाहनों पर फास्टैग नहीं लगा है। इस कारण भी परेशानी बढ़ रही है। अधिकारियों के अनुसार एनएचएआई के सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग सिस्टम लागू है, लेकिन उसके बावजूद भी काफी लोग उसे नहीं लगवा रहे है। ऐसे वाहन चालकों के लिए बुधवार से परेशानी ज्यादा बढ़ जाएगी।

टोल प्लाजा पर तकनीकी खराबी के कारण लाइन बंद करनी पड़ती है तो अधिकतर वाहन बिना फास्टैग के होने के कारण भी परेशानी आ रही है। अब केवल एक लाइन नकद टैक्स वसूलने के लिए रह जाएगी, जिसको देखते हुए लग रहा है कि यहां परेशानी बढ़ सकती है। एनएचएआई की ओर से व्यवस्था को बेहतर करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। -अरविंद कुमार, डीजीएम एनएचएआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed