फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   जीनियस बनने को हुई परीक्षा, मेडल पाकर खुशी से झूमे छात्र-छात्राएं

जीनियस बनने को हुई परीक्षा, मेडल पाकर खुशी से झूमे छात्र-छात्राएं

Fri, 17 Nov 2017 12:54 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
जीनियस बनने को हुई परीक्षा, मेडल पाकर खुशी से झूमे छात्र-छात्राएं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
अमर उजाला और बंसल क्लासेज कोटा की ओर से वीरवार को देवडू रोड पर ऋषिकुल विद्यापीठ में जीनियस ब्रिगेड परीक्षा आयोजित कराई गई। परीक्षा में काफी संख्या में कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। परीक्षा में शामिल होने वालों को मेडल व सर्टिफिकेट मिले तो वह सभी खुशी से झूम उठे। वहां कैरियर बनाने के लिए एक्सपर्ट ने काउंसिलिंग के सहारे छात्र-छात्राओं को टिप्स दिए। अमर उजाला और बंसल क्लासेज कोटा के इस आयोजन की विद्यार्थियों ने खूब सराहना की।
ऋषिकुल विद्यापीठ में जीनियस ब्रिगेड परीक्षा सुबह 10 शुरू हुई, जिसके लिए विद्यार्थियों को एक घंटे का समय दिया गया। इस परीक्षा में ऋषिकुल विद्यापीठ के अलावा जेपी जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लगभग 700 से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा में विद्यार्थियों से सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग आदि के प्रश्र पूछे गए थे, जिनका विद्यार्थियों ने ओएमआर सीट पर जवाब दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऋषिकुल विद्यापीठ के प्रिंसीपल नरेश पाल सिंह ने परीक्षा में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसी परीक्षा के सहारे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है और इस तरह की परीक्षाएं समय-समय पर होती रहनी चाहिए। इससे विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा के बारे में भी पता चलता है कि वह इस समय किस जगह पर खड़े हैं तो उनका ज्ञान भी इससे बढ़ता है। इस तरह की परीक्षा कराने पर उन्होंने अमर उजाला और बंसल क्लासेज को बधाई दी। इसके साथ ही उम्मीद जताई कि इस तरह की परीक्षा आगे भी आयोजित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
काउंसिलिंग में दिए कैरियर बनाने के टिप्स
जीनियर ब्रिगेड परीक्षा के बाद बंसल क्लासेज कोटा के एक्सपर्ट पैनल की ओर से विद्यार्थियों को कैरियर बनाने के लिए टिप्स दिए गए। उन्होंने बताया कि किस तरह से बंसल क्लासेज के साथ जुड़कर कैरियर को बेहतर बनाया जा सकता है। वहां बताया गया कि बंसल क्लासेज के सहारे अभी तक कितने आईआईटी निकले हैं और उन्होंने अपने जीवन में ऊंचाईयों को छुआ है। वहां विद्यार्थियों ने भी एक्सपर्ट से कैरियर संबंधित सवाल किए, जिनका उनको जवाब दिया गया। क्योंकि विद्यार्थियों के मन में कई बार अपने भविष्य को लेकर चिंताएं रहती हैं, जिनको काउंसिलिंग में दूर किया गया और उनको बेहतर कैरियर बनाने के लिए सही राह चुनने की बात कही गई।
--
विद्यार्थियों ने जाहिर की खुशी
ऋषिकुल विद्यापीठ के राहुल ने कहा कि इस परीक्षा के सहारे काफी कुछ नया जानने को मिला है। परीक्षा का डर कभी मन में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि उस डर को मन में रखकर परीक्षा में अच्छे अंकों की उम्मीद नहीं की जा सकती है। अमर उजाला की इस परीक्षा के सहारे यह डर भी निकल जाता है और अच्छा करने का जज्बा पैदा होता है। अमर उजाला की यह अच्छी पहल है।
--
ऋषिकुल विद्यापीठ की छात्रा कीर्ति कहती है कि वह पढ़ाई करके इंजीनियर बनना चाहती है और इस तरह की परीक्षा उसकी राह को काफी आसान करेगी। इससे पता चला है प्रतियोगिता में किस तरह की परीक्षा होती है और यह हमेशा उसके लिए काम आएगा।
--
ऋषिकुल विद्यापीठ की गीतांजलि ने कहा कि उसका पेपर काफी अच्छा हुआ है और इस पेपर से उसे यह भी पता चल गया कि वह आगे किस तरह से ऐसी परीक्षाओं में ओर बेहतर कर सकती है। वह डॉक्टर बनना चाहती है और उसके लिए कई परीक्षाएं देनी पड़ती है, जिसके लिहाज से यह काफी अहम रहेगी।
--
जेपी जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की शोभा कहती है कि उसे कभी ऐसी परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं मिला था और इससे उसे काफी कुछ सीखने को मिला है। इस तरह की परीक्षाओं में अब वह आगे भी शामिल होगी, जिससे हमेशा कुछ नया सीखने व करने को मिले। इसके लिए अमर उजाला ने सराहनीय कार्य किया है।
--
जेपी जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मोहित का सपना इंजीनियर बनना है और इस परीक्षा ने उसे इंजीनियर बनने के लिए राह भी दिखाई है। मोहित ने कहा कि इसमें इंजीनियरिंग पेटर्न के प्रश्न काफी थे और उनको करने में उसकी काफी रूचि रही। इस तरह की परीक्षा में वह आगे भी हिस्सा जरूर लेगा।

--
जेपी जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल का तुषार भी इंजीनियर बनना चाहता है। इसलिए उसके लिए भी यह परीक्षा काफी अच्छी रही। उसने इस परीक्षा को आयोजित कराने के लिए अमर उजाला का आभार जताया। कहा कि परीक्षा में कुछ कठिनाईयां जरूर आईं, लेकिन उसे यह जानकारी जरूर मिल गई कि कंप्टीशन में किस तरह की परेशानी आती है और उनको कैसे दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed