फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   साक्षी के कोच को नहीं मिला इनाम, सीएम विंडो पर लगानी पड़ी गुहार

साक्षी के कोच को नहीं मिला इनाम, सीएम विंडो पर लगानी पड़ी गुहार

Tue, 04 Jul 2017 01:31 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
साक्षी के कोच को नहीं मिला इनाम, सीएम विंडो पर लगानी पड़ी गुहार
अंकित चौहान
विज्ञापन

सोनीपत।
ओलंपिक मेडलिस्ट रेसलर साक्षी मलिक के कोच कुलदीप मलिक को जीत का इनाम अभी तक नहीं मिल सका है। मजबूर होकर कोच को सीएम विंडो पर गुहार लगानी पड़ी। हालांकि, सरकार ने ओलंपिक से लौटते ही 10 लाख रुपये का डमी चेक थमाया था, लेकिन वह चेक आजतक कैश नहीं हुआ है। अब 10 महीने बाद भी सरकार से इनाम राशि की प्रक्रिया पूरी नहीं होने का जवाब मिला तो कुलदीप को मायूसी मिली। गौरतलब है कि रियो ओलंपिक में साक्षी ने देश के लिए पहला मेडल जीता था तो कुलदीप मलिक चीफ कोच थे।
साक्षी मलिक के रियो ओलंपिक में मेडल जीतकर वापस लौटने पर अगस्त 2016 में बहादुरगढ़ में प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह रखा गया था। जहां खुद सीएम खट्टर के अलावा प्रदेश सरकार के कई मंत्री शामिल हुए थे। वहां सीएम खट्टर ने अपने हाथों से साक्षी को ढाई करोड़ और उनके दोनों कोच कुलदीप मलिक व मनदीप सिंह को दस-दस लाख रुपये के डमी चेक दिए थे। कुलदीप मलिक ओलंपिक में साक्षी के चीफ कोच रहे हैं तो मनदीप सिंह उसको छोटूराम स्टेडियम में कुश्ती के गुर सिखाते हैं। सरकार ने जल्द ही साक्षी के खाते में ढाई करोड़ रुपये डाल दिए, लेकिन कोच कुलदीप मलिक का वह डमी चेक आजतक कैश नहीं हो सका है। इस पर कोच कुलदीप मलिक ने सीएम विंडो पर इनाम देने की गुहार लगाई तो वहां से मिले जवाब से वे खुद चौंक गए। बताया गया कि इनाम राशि देने की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई है। इस तरह देश को मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले कोच ही सरकार की अनदेखी का शिकार हो रहे है।
विज्ञापन

केंद्र और रेलवे से मिल चुका है इनाम
रियो ओलंपिक से लौटने के बाद केंद्र सरकार और रेलवे ने भी कुलदीप को इनाम देने की घोषणा की थी। कुलदीप रेलवे के भी कुश्ती कोच हैं। उनको केंद्र सरकार व रेलवे की ओर से इनाम एक महीने बाद ही मिल गया था, लेकिन प्रदेश सरकार 10 महीने बाद भी इनाम देने की प्रक्रिया को पूरा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की ओर से इनामी राशि दस लाख रुपये अभी नहीं दिए गए हैं। केंद्र सरकार व रेलवे से सम्मान मिल चुका है। इनाम के बारे में जानकारी करने के लिए सीएम विंडो पर प्रार्थना पत्र लगाया था, जहां से कहा गया है कि अभी इसकी प्रक्रिया चल रही है।
- कुलदीप मलिक, अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच

साक्षी के कोच को 10 माह बाद भी कैश नहीं हुए 10 लाख
कोच कुलदीप मलिक को सीएम ने दिया था डमी चेक, अब तक पूरी नहीं हुई प्रक्रिया
ओलंपिक में साक्षी मलिक के कोच थे कुलदीप मलिक, अनदेखी कर रही प्रदेश सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed