{"_id":"5a19d0734f1c1bd1408b910c","slug":"181511641203-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यशपाल मलिक व राजकुमार सैनी की रैलियां स्थगित करें सरकार: दहिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यशपाल मलिक व राजकुमार सैनी की रैलियां स्थगित करें सरकार: दहिया
Updated Sun, 26 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जाट संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राजेश दहिया ने कहा कि सरकार की शह पर ही रोहतक के गांव जसिया में यशपाल मलिक और जींद में सांसद राजकुमार सैनी रविवार को रैलियां कर रहे हैं। जबकि यह दोनों ही रैलियां पूरी तरह गलत है। उन्होंने समिति की ओर से प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि दोनों नेताओं के कार्यक्रमों को स्थगित किया जाए। अगर यहां पर फरवरी 2016 जैसे दोबारा हालात बने तो इसके जिम्मेवार सीएम मनोहरलाल होंगे।
डा. राजेश दहिया ने कहा कि यशपाल मलिक की जसिया तो जींद में सांसद राजकुमार सैनी रैली करेंगे। दोनों के कार्यक्रमों को जाट संघर्ष समिति के पदाधिकारी नहीं होने देंगे। दोनों कार्यक्रमों को फ्लॉप करने के लिए समिति के कार्यकर्ता जसिया और जींद में पहुंच चुके हैं। क्योंकि फरवरी 2016 में यशपाल मलिक के कारण ही युवाओं पर झूठे केस दर्ज करवा दिए गए। आज भी करीब 400 युवा जेलों के अंदर बंद है। जिनकी रिहाई के लिए यशपाल मलिक कोई कदम नहीं उठा रहा है। आरक्षण आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों के लिए जितना चंदा दिल्ली से आया था, उस पैसे का यशपाल मलिक ने दुरूपयोग किया है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
दहिया ने कहा कि सांसद राजकुमार सैनी सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने में लगा हुआ है तो यशपाल मलिक ने प्रदेश का माहौल बिगाड़ रखा है। हर तरफ अफरा-तफरी मच गई है। दोनों कार्यक्रम सरकार की देखरेख में हो रहे है। सरकार इस पर रोक लगाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही, जबकि सरकार को इसपर रोक लगानी चाहिए। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र छिक्कारा, बलराज सांगवान, रामकेश सहरावत, बलजीत सिंह, महेंद्र सिंह मोर आदि मौजूद रहे।