फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   18 thousand rupees and mobile phone snatched by threatening mechanic

Sonipat News: मैकेनिक को धमकाकर 18 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीना

Mon, 19 Feb 2024 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 19 Feb 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
18 thousand rupees and mobile phone snatched by threatening mechanic
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में रेल कोच फैक्टरी के पास तीन झपटमार मैकेनिक (मोटर मिस्त्री) से 18 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। पीड़ित ने बड़ी थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने इस संबंध में झपटमारी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के जिला मोतिहारी के गांव केसरिया फिलहाल गांव बड़ी निवासी दीपक कुमार ने बड़ी थाना पुलिस को बताया कि वह मैकेनिक का काम करते हैं। उन्हें ठेकेदार बिजेंद्र ने 18 हजार रुपये दिए थे। वह 18 फरवरी की रात को आठ बजे फैक्टरी से घर जा रहे थे। वह रेल कोच फैक्टरी के पास पहुंचे। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक उसके पास पहुंचे। उसे डराकर मोबाइल फोन और 18 हजार नकदी छीन ली। वारदात को अंजाम देकर तीनों युवक भाग निकले। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed