फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   18 senior citizens were honored with clothes and gifts.

Sonipat News: 18 वरिष्ठ नागरिकों का अंग वस्त्र व उपहार देकर किया सम्मान

Sun, 05 Oct 2025 09:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 05 Oct 2025 09:31 PM IST
विज्ञापन
18 senior citizens were honored with clothes and gifts.
फोटो 33- सोनीपत के सेक्टर-15 ​स्थित सामुदायिक केंद्र में वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की ओर से आयोज
सोनीपत। सेक्टर-15 स्थित सामुदायिक केंद्र में वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की ओर से बुजुर्गों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में गुलशन रजवाड़ा ने शिरकत की व कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के प्रधान प्रेम रेलन ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत ओमप्रकाश मुंजाल, प्रीतपाल, ऊषा भंडारी, टेकचंद त्रिवेदी ने भजन प्रस्तुत करके की। बच्चों ने राधा-कृष्ण व कृष्ण-सुदामा के मिलन के मनमोहक दृश्य को सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से प्रस्तुत किया। लविश रेलन ने गिटार पर धुन बजाकर वरिष्ठ नागरिकों का मन मोहा। तेजस्वी रेलन ने देशभक्ति पर आधारित गीत सुनाया।
विज्ञापन

मंच संचालन प्रेम रेलन ने किया। कार्यक्रम में 18 वरिष्ठ नागरिकों को अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ, उपहार देकर सम्मानित किया गया। इनमें 80 वर्ष से ऊपर के 10 वरिष्ठ नागरिक शामिल रहे। कार्यक्रम में अशोक छाबड़ा, आरके सेठ, सुशील, विजय मित्तल, हरबंस लाल अरोड़ा, कृष्णलाल पसरीजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed