{"_id":"6717ef6a5b0e6bb1440a7f62","slug":"18-complaints-received-in-municipal-corporation-not-a-single-one-resolved-sonipat-news-c-197-1-snp1003-126517-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नगर निगम में आई 18 शिकायतें, एक का भी समाधान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नगर निगम में आई 18 शिकायतें, एक का भी समाधान नहीं
Wed, 23 Oct 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 23 Oct 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के खरखौदा नगर पालिका कार्यालय में दुकानदारों की शिकायतें सुनते सचिव पंकज जून। संवाद
सोनीपत। निगम क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें प्रॉपर्टी आईडी (पीआईडी) ने बढ़ा रखी हैं। प्रॉपर्टी आईडी में हुई त्रुटियों को दूर कराने के लिए लोग चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सुनवाई न होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को आयोजित समाधान शिविर के पहले दिन 18 शिकायतें आईं लेकिन इनमें से एक का भी समाधान नहीं हो सका। फरियादियों को समस्या दूर करने के लिए िएक सप्ताह का समय दिया गया है।
नगर निगम कार्यालय लगे शिविर में निगम आयुक्त विश्राम मीणा ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। अधिकतर समस्याएं पीआईडी, बिल्डिंग प्लान, एनओसी, पेयजल व सीवरेज से संबंधित रहीं। निगम आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर शिकायतों का समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-
यह बोले फरियादी
कॉलोनी में मेरे पिता व पत्नी के नाम दो प्लॉट हैं। वर्ष 2021 तक उन प्लॉटों का गृहकर जमा करते रहे तो उस समय तक पीआईडी अलग-अलग थी। बाद में निगम ने दोनों प्लॉट की पीआईडी एक कर दी है। इसे ठीक कराने के लिए चक्कर काट कर रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं हो सका।-लिछमन, कीर्ति नगर
विज्ञापन
वसीयतनामा कराने के बाद भी प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियां ठीक नहीं की जा रही हैं। लोगों को निगम कार्यालय में भटकाने का काम किया जा रहा है। शिकायत के बावजूद लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है और न ही बिल्डिंग प्लान को मंजूर किया जा रहा है।-विकास, शिव कॉलोनी
सारंग रोड अंडरब्रिज में बार-बार पानी भर जाता है। जलनिकासी का समुचित प्रबंध नहीं है। जलभराव के चलते लोगों को रेलवे लाइन पार करना पड़ता है। इससे ट्रेन की चपेट में आने का खतरा बना रहता है। इस पर निगमायुक्त ने कार्यकारी अभियंता को जल्द मौका निरीक्षण करके समाधान के निर्देश दिए। -फकीरचंद, पूर्व पार्षद
सरकारी जमीन से करीब 70 गज का प्लाॅट लिया था। प्लाॅट के बिल्डिंग प्लान के लिए छह माह पहले नगर निगम में आवेदन किया था, लेकिन अभी तक बिल्डिंग प्लान मंजूर नहीं हुआ। शिविर में अधिकारी ने मुझे बताया कि सरकार की ओर से बिल्डिंग प्लान मंजूर किया जाना है। स्थानीय स्तर पर अधिकारी कुछ नहीं कर सकते।-अतुल जैन, निगम पार्षद
नगर पालिका कार्यालय में दो फरियादी पहुंचे किया समाधान
गन्नौर। नगरपालिका कार्यालय में लगाए गए समाधान शिविर में सचिव पवित्र गुलिया के पास दो फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे। पहले व्यक्ति ने अपनी प्रॉपर्टी आईडी बनवाने पहुंचा, मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने प्रॉपर्टी आईडी बना कर दी। जबकि दूसरे फरियादी अपनी प्रॉपर्टी आईडी को सेल्फ अटेस्ट करवाने पहुंचा जिसका कर्मचारियों ने मौके पर ही हल कर दिया। इस दौरान सहायक अभियंता जयदेव शर्मा, कनिष्ठ अभियंता अरविंद कुमार, सफाई निरीक्षक पोषण मलिक भी मौजूद रहे।
शिविर में पहुंची एक शिकायत का मौके पर किया निपटारा
गोहाना। नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को समाधान शिविर एक फरियादी शिकायत लेकर पहुंचा। उसकी प्रॉपर्टी से एनओसी से संबंधित शिकायत थी। इस पर कार्यकारी अधिकारी निशा शर्मा ने मौके पर ही निपटान के निर्देश दे दिए। कर्मचारियों ने शिकायतकर्ता की औपचारिकता पूरी कर एनओसी का आवेदन कर दिया है। जल्द ही शिकायत कर्ता को एनओसी उपलब्ध करा दी जाएगी।
व्यवस्था ठीक करने के दिए निर्देश
खरखौदा। नगर पालिका कार्यालय में समाधान शिविर में दो लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। शहरवासियों ने शिविर में पहुंचकर स्टेडियम में सुविधाओं की कमी की शिकायत की। इस पर सचिव पंकज जून ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को लाइट दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इनमें किसान देवेंद्र ने बताया कि नाले का पानी उसके खेत में बह रहा है। सचिव ने तुरंत बुलडोजर मंगवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा स्थानीय दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
स्थान शिकायतें समाधान लंबित
नगर निगम सोनीपत 18-- -- - 18
नगर परिषद गोहाना 1 1-- -
नगर पालिका गन्नौर 2 2--
नगर पालिका खरखौदा 2 2-- -
नगर पालिका कुंडली 1 1-- -
कुल 24 6 18

नगर निगम सोनीपत 18
नगर परिषद गोहाना 1 1
नगर पालिका गन्नौर 2 2
नगर पालिका खरखौदा 2 2
नगर पालिका कुंडली 1 1
कुल 24 6 18