फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   18.46 lakh assistance given to three children who lost their parents from Corona

कोरोना से माता-पिता खोने वाले तीन बच्चों को दी 18.46 लाख सहायता राशि

Tue, 31 May 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
18.46 lakh assistance given to three children who lost their parents from Corona
सोनीपत। कोरोना संक्रमण से माता-पिता को खोने वाले बच्चों के साथ सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधा संवाद करते हुए पीएम केयर्स फार चिल्ड्रेन स्कीम की जानकारी दी। इसका सीधा प्रसारण उपायुक्त कैंप कार्यालय में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ललित सिवाच तीन पात्र बच्चों को पीएम केयर्स स्कीम के तहत 18 लाख 46 हजार 320 रुपये की सहायता राशि भेंट (बैंक पासबुक) की। इस राशि की इन बच्चों के नाम एफडी कराई जाएगी, जो 23 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर इन्हें (10 लाख रुपये) प्राप्त होगी। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री की ओर से प्रेषित किया गया स्नेह पत्र भी तीनों बच्चों को भेंट किया। आयुष्मान हेल्थ कार्ड भी तीनों बच्चों को देते हुए उन्होंने मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि माता-पिता को नन्हीं उम्र में ही गंवाने से बड़ा कोई दूसरा दुख नहीं हो सकता। अब वे ही इन बच्चों के अभिभावक हैं। इन बच्चों को वह हर संभव सहायता उपलब्ध कराएंगे। किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान कराने के लिए वे उपलब्ध रहेंगे। इनको अच्छी शिक्षा दिलाई जाएगी, जिससे भविष्य संवर सके। उन्होंने कहा कि माता-पिता को खो चुके बच्चों के पुनर्वास के लिए यह अच्छी योजना लागू की गई है। जिसका लाभ हर पात्र को दिया गया है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए कि इस प्रकार की योजनाओं का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे हर जरूरतमंद तक जानकारी पहुंच सके। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त शांतनु शर्मा, नगराधीश डॉ. अनमोल, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रवीन मलिक, जिला बाल संरक्षण अधिकारी डॉ. रितु गिल, प्रोजेक्ट अधिकारी राहुल शर्मा, बाल कल्याण समिति की सदस्य सुनीता देवी, पूनम, रितु, बबीता, संरक्षण अधिकारी (संस्थानिक) ममता शर्मा, संरक्षण अधिकारी (गैर-संस्थानिक) आरती, बबीता, काउंसलर रीना, उपासना, रबिता, प्रेमलता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed