{"_id":"5c7196d4bdec2208b001087f","slug":"171550948052-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब फ्लीट मैनेजर हुए बर्खास्त, सिविल सर्जन की कर्मियों से हड़ताल वापस लेने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब फ्लीट मैनेजर हुए बर्खास्त, सिविल सर्जन की कर्मियों से हड़ताल वापस लेने की अपील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएचएम कर्मियों की हड़ताल के 12वें दिन फ्लीट मैनेजर भी बर्खास्त
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। एनएचएम कर्मियों संग एंबुलेंस चालकों की हड़ताल शनिवार को 12वें दिन भी रही। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को फ्लीट मैनेजर प्रवीन सांगवान को भी बर्खास्त कर दिया गया। दूसरी ओर सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया ने हड़ताली कर्मियों की बैठक बुलाई। इस दौरान उन्होंने कर्मियों को हड़ताल वापस लेने की अपील की। लेकिन एनएचएम कर्मियों ने कहा कि जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। अस्पताल के गेट पर चल रहे धरने के दौरान 10 कर्मी भूख हड़ताल पर भी डटे रहे।
एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रधान देवेंद्र डागर ने कहा कि कर्मी सरकार से नियमित करने, वार्षिक अनुबंध बंद करने, बकाया एरियर व सातवें वेतन आयोग का लाभ देने की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार कर्मचारियों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। इन्हीं मांगों को लेकर कर्मी पहले भी हड़ताल कर चुके हैं। सरकार ने आश्वासन देने के बाद भी उनकी मांगों को लागू नहीं किया है। भूख हड़ताल में डॉ. प्रवीन, डॉ. चक्रवर्ती, डा. कविराज, राजेश छिक्कारा, बिजेंद्र, जयदीप, रविंद्र, संतोष, प्रवीन, प्रीति, पिंकी शामिल रहे। वहीं समाजसेवी सुरेंद्र पंवार को एनएचएम कर्मियों को समर्थन देने धरने पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज सरकार से हर वर्ग परेशान है। बात यदि कर्मचारियों की जाए तो एक भी महीना ऐसा नहीं गुजरता जब किसी विभाग के कर्मचारी मजबूरीवश अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए धरने पर न बैठते हों। सरकार को कर्मचारियों की मांगों का समाधान करना चाहिए। इस दौरान सतपाल दहिया, रमेश, विजय, सतीश, राजबीर, राजेंद्र सहित एनएचएम कर्मचारी संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।