{"_id":"5c6718eabdec22738b6aee0f","slug":"171550260458-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम कर्मियों ने निकाला कैंडल मार्च, जिला प्रधान समेत हड़ताली तीन कर्मी टर्मिनेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएम कर्मियों ने निकाला कैंडल मार्च, जिला प्रधान समेत हड़ताली तीन कर्मी टर्मिनेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएचएम कर्मियों ने निकाला कैंडल मार्च, जिला प्रधान समेत तीन हड़ताली कर्मी बर्खास्त
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। एनएचएम कर्मी मांगों को लेकर शुक्रवार को चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे। जिससे एनएचएम कर्मचारी संघ के जिला प्रधान समेत तीन कर्मचारी नेताओं को बर्खास्त कर दिया गया। वहीं धरना स्थल पर कर्मचारियों ने मोमबत्ती जलाकर व दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने हरियाणा गर्व पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों के साथ अस्पताल से विवेकानंद चौक तक कैंडल मार्च निकाला। चौथे दिन भी एंबुलेंस कंट्रोल रूम पर ताला लटका रहा तो एंबुलेंस भी खड़ी रही।
एनएचएम कर्मचारियों ने शुक्रवार को अस्पताल परिसर में धरना जारी रखा। एनएचएम के एमडी के आदेश के बाद एनएचएम कर्मचारी संघ के जिला प्रधान देवेंद्र डागर, जिला सचिव शीला व संयोजक कप्तान राणा को बर्खास्त कर दिया। वहीं धरनास्थल पर कर्मचारियों ने मोमबत्ती जलाकर व दो मिनट का मौन रखकर सीआरपीएफ के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान हरियाणा गर्व. पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने धरने को समर्थन दिया। धरने की अध्यक्षता यूनियन के जिला प्रधान ओमप्रकाश मलिक ने की जबकि संचालन ओम प्रकाश तिहाड़ मलिक ने किया। इसके बाद अस्पताल परिसर से विवेकानंद चौक तक कैंडल मार्च निकालकर शहीद जवानों को नमन किया। ओमप्रकाश मलिक ने बताया की यूनियन की विस्तारित कन्वेंशन 18 फरवरी को पब्लिक हेल्थ यूनियन कार्यालय में होगी, जहां राज्य प्रधान कृष्ण शर्मा, मदन रावल, सुरेंद्र कुमार बतौर मुख्य वक्ता रहेंगे। इस दौरान केंद्रीय कमेटी के चेयरमैन शीलकराम मलिक, उपप्रधान जयभगवान दहिया, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राममेहर शर्मा, आनंद शर्मा, आनंद हुड्डा, नरेश, देवेंद्र डागर, अमन दहिया, जितेंद्र, डॉ. कविराज, वकील, संदीप दहिया, संदीप कुमार, प्रदीप, दिनेश, कप्तान राणा, रवि पन्नू, राजेश, डॉ. चक्रवर्ती, हरीश, सुनीता आदि मौजूद रहे।