{"_id":"595d35e04f1c1b481d8b45db","slug":"171499280864-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने किया अस्पताल का निरीक्षण, सफाई रखने के लिए कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने किया अस्पताल का निरीक्षण, सफाई रखने के लिए कहा
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। एसडीएम निशांत यादव ने बुधवार को नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल के सभी वार्डों का दौरा करने के साथ ही वहां की सफाई भी देखी। एसडीएम ने सफाई व्यवस्था बेहतर करने और कंडम सामान, वाहनों की नीलामी कराने के निर्देश दिए।
एसडीएम निशांत यादव बुधवार को नागरिक अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में पहुंचे। वहां उन्होंने आपातकालीन वार्ड में तैनात स्टाफ नर्सों से बात की। इसके बाद उन्होंने मरीजों के हाल चाल को जाना। अधिकारियों को सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके बाद ब्लड बैंक, अस्पताल सफाई व्यवस्था, शौचालय, पेयजल सप्लाई का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने ओपीडी के साथ गायनी वार्ड, मेडिकल वार्ड सर्जिकल, लेबर रूम, कंगारू मदर केयर यूनिट, ऑपरेशन थिएटर, लैब, अल्ट्रासाउंड केंद्र का भी दौरा किया। मेडिकल और सर्जिकल वार्ड में दाखिल मरीजों से दवाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में हाजिरी रजिस्टर भी चेक किया। उन्होंने सिविल अस्पताल के पीछे खड़ी कंडम एंबुलेंस और अन्य गाड़ियों को देखा। सिविल सर्जन और पीएमओ को कंडम गाड़ियों और अस्पताल के खराब सामान की बोली करवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अस्पताल में सफाई व्यवस्था बेहतर करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ सीएमओ डॉ. जेएस पूनिया और पीएमओ डॉ. सीपी अरोड़ा आदि चिकित्सक भी मौजूद रहे।