{"_id":"5956a6cb4f1c1b52318b4cae","slug":"171498851019-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी के विरोध में मेन बाजार बंद, व्यापारियों ने जुलूस निकाल किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी के विरोध में मेन बाजार बंद, व्यापारियों ने जुलूस निकाल किया हंगामा
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
जीएसटी के विरोध में शुक्रवार को शहर के अधिकतर बाजार बंद रखे गए। व्यापारियों ने कपड़ा टेक्स फ्री करने के अलावा जीएसटी की जटिल प्रक्रिया को सरल करने और पुराने स्टॉक के लिए समय दिए जाने की मांग की। व्यापारियों ने इन मांगों को मनवाने के लिए बाजारों में जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शहर की सबसे पुरानी कच्चे क्वार्टर मार्केट के बंद रहने से लोग खरीदारी के लिए कई घंटों तक घूमते रहे। दोपहर बाद बाजार खुलने के बाद लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। वहीं जिला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों पर कुछ व्यापारियों ने दोगली नीति अपनाते हुए बाजार खुलवाने का आरोप लगाया।
जीएसटी के विरोध में व्यापारी नेताओं ने 30 जून को बाजार बंद का आह्वान किया था। इसके लिए व्यापारी नेता विमल किशोर लगातार व्यापारियों के साथ बैठक कर रहे थे और बाजारों में संपर्क किया जा रहा था। इस कारण ही शुक्रवार को शहर के सभी मेन बाजार बंद रहे, जिनमें बटन फैक्ट्री मार्केट, कच्चे क्वार्टर की मध्य मार्केट, दुर्गा मंदिर मार्केट, झंडी मार्केट, गीता भवन मार्केट, गीता भवन चौक मार्केट, गुरुद्वारा रोड मार्केट, सारंग रोड मार्केट, न्यू क्लॉथ मार्केट, देवी लाल चौक मार्केट आदि बाजारों को बंद रखा गया। दुकानदारों ने किसी भी जगह दुकानों को नहीं खोला और बाजारों में एकत्र होकर विरोध जताया। व्यापारी नेता विमल किशोर के नेतृत्व में दिल्ली रोड के डीएल मल्होत्रा, कपड़ा मार्केट के प्रधान श्याम लाल, न्यू क्लॉथ मार्केट के सुरेंद्र कुमार, देवीलाल मार्केट के सुशील कुमार, सारंग रोड मार्केट के दिनेश कुमार, झंडी रोड मार्केट के संयोजक देवेंद्र, कच्चे क्वार्टर मार्केट के प्रधान जवाहर चांदना, बिट्टू शर्मा, मनीष कुमार, गीता भवन मार्केट के प्रवीण बत्रा, गीता भवन यूनियन मार्केट के प्रधान हिमांशु कुकडेजा, गीता भवन रोड मार्केट के संजय बंसल, तिलकराज सेतिया, गुरुद्वारा रोड से संदीप कुमार, मामा भांजा मार्केट के प्रधान नरेश बजाज, राम बाजार से रोशन वर्मा, फैज बाजार के अर्जुन देव आदि व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। विमल किशोर ने बताया कि सरकार को कपड़ा पहले की तरह टैक्स फ्री करना चाहिए। जीएसटी की जटिल प्रक्रिया को सरल किया जाए, सजा के प्रावधान को खत्म किया जाए, पुराने स्टॉक के लिए व्यापारियों को समय दिया जाए। इसके अलावा भी व्यापारियों की कई मांगे है, जिनको सरकार पूरा करे तो व्यापारियों का विरोध बंद होगा। व्यापारियों ने जीएसटी के विरोध में शुक्रवार दोपहर तक अपनी दुकानों को बंद रखा और एक बजे के बाद दुकानों को खोला गया।
व्यापार मंडल पर बाजार खुलवाने का आरोप
व्यापारी नेता विमल किशोर ने आरोप लगाया कि व्यापार मंडल के कुछ लोग दोगली नीति अपना रहे हैं। जो लोग व्यापारियों से बंद की बात कह रहे थे, वही लोग शुक्रवार को व्यापारियों को फोन कर बाजार खोलने के लिए कह रहे थे। विमल किशोर ने उनके प्रधान होने पर भी सवाल खड़ा कर दिया है। इस पर व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला ने कहा कि यह आरोप पूरी तरह से गलत है और जीएसटी के विरोध में बंद का पूरा समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन
जीएसटी के विरोध में मेन बाजार बंद, व्यापारियों ने जुलूस निकाल किया हंगामा
कपड़ा टैक्स फ्री, प्रक्रिया सरल करने के साथ ही पुराने स्टॉक के लिए समय दिए जाने की मांग
कच्चे क्वार्टर मार्केट बंद रहने से खरीदारी के लिए घूमते रहे लोग, दोपहर बाद खोला गया बाजार
व्यापार मंडल के कुछ पदाधिकारियों पर सरकार के लिए काम करते हुए बाजार खुलवाने का आरोप