{"_id":"5c6dabc3bdec22737361c92a","slug":"161550691267-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर कड़ी सुरक्षा के बीच गुजरी सदा-ए-सरहद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर कड़ी सुरक्षा के बीच गुजरी सदा-ए-सरहद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर कड़ी सुरक्षा के बीच गुजरी सदा-ए-सरहद बस
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। पुलवामा में हमले के विरोध में मंगलवार को सोनीपत में सदा-ए-सरहद बस को रोकने के प्रयास से सबक लेते हुए बुधवार को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच बस को गुजारा। राई से लेकर कुंडली बार्डर तक पुलिस बल तैनात किया गया था। कड़े पहरे के बीच बस को दिल्ली में प्रवेश कराया गया। बस को सुरक्षा देने के लिए पांच पीसीआई लगाई गई हैं।
बुधवार को पाकिस्तान की बस को सुरक्षित ले जाने के लिए करीब 120 पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। जवान चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाले हुए थे। बस के आगे व पीछे पांच पीसीआर लगाई गई थीं। पुलवामा में जवानों पर आतंकी हमले के बाद शहीद जवानों के पक्ष में देशवासियों का रोष थमने का नाम नहीं ले रहा। दिल्ली से लाहौर जाने वाली सदा ए सरहद बस को बंद करने की मांग की जा रही है। मंगलवार को बढख़ालसा मेमोरियल के पास युवाओं ने बस को रोकने व उससे पाकिस्तान का झंडा उतारने की योजना बनाई थी। इसका पता लगने पर हाईवे के दोनों तरफ पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। युवाओं के बढ़ते आक्रोश के चलते मंगलवार को बस का रूट बदलकर उसे दूसरे मार्ग से गुजारना पड़ा था। युवाओं में बस के प्रति रोष व बस की सुरक्षा को लेकर बुधवार को राई थाना में पुलिस जवानों की तैनाती की गई। ताकि पुलिस के जवान हाईवे पर गश्त कर संदिग्ध पर नजर रख सकें। शाम करीब चार बजे के बाद जब पुलिस को राई की सीमा में बस के पहुंचने की सूचना मिली, तो पुलिस मुस्तैद हो गई। पांच पीसीआर बस को पायलट कर रही थी। सुरक्षा के बीच बस को दिल्ली में प्रवेश करवाया गया। राई थाना प्रभारी कुलदीप देशवाल ने बताया कि बस को सुरक्षित दिल्ली में प्रवेश करवा दिया गया है।