फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी में आज से एग्री लीडरशिप समिट, किसान सीखेंगे खेती की नई तकनीक

अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी में आज से एग्री लीडरशिप समिट, किसान सीखेंगे खेती की नई तकनीक

Fri, 15 Feb 2019 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी में आज से एग्री लीडरशिप समिट, किसान सीखेंगे खेती की नई तकनीक
एग्री लीडरशिप समिट: किसानों का महाकुंभ आज से
विज्ञापन

पशुपालन से लेकर खेती की नई तकनीक सीखेंगे किसान
अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी में केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह और इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह करेंगे शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी में एग्री लीडरशिप समिट शुक्रवार से शुरू होगी जो तीन दिन तक चलेगी। इस समिट का केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह व केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह शुभारंभ करेंगे। वहीं दूसरे दिन केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री पुरुषोत्तम रूपाला वहां पहुंचेंगे और समिट का समापन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व सीएम मनोहर लाल करेंगे। इस समिट में किसानों को नई-नई तकनीकों की जानकारी दी जाएगी, जिससे उन तकनीक को खेती में इस्तेमाल करके ज्यादा मुनाफा लिया जा सके।
एग्री लीडरशिप समिट में चार प्रदर्शनी हॉल बनाए जा रहे हैं, जिनमें प्रगतिशील किसानों व पशुपालकों की उपलब्धियों सहित खाद, बीज आदि की प्रदर्शनी लगाई जाएंगी। वहीं समिट में तीनों दिन किसानों की सभा के लिए एक बड़ा हाल भी बनाया है। समिट में रोजाना 600 बसों व निजी वाहनों में 60 हजार तक किसानों के पहुंचने की उम्मीद है। कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार 30 एकड़ में आयोजित समिट के लिए 15 एकड़ में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी, जबकि बाकी 15 एकड़ में पंडाल व अन्य हॉल तैयार किए जा रहे हैं। एग्री लीडरशिप समिट के लिए मंडी में सेमिनार हॉल, प्रदर्शनी हॉल, पशु प्रदर्शनी हॉल, उद्घाटन व सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए हॉल, वीआईपी मीटिंग हॉल, लंच एरिया, मीडिया सेंटर, पार्किंग व शौचालयों का निर्माण किया गया है। वहां वाहन जीटी रोड चौक से बेगा रोड होते हुए शाहपुर तगा रोड से मंडी में प्रवेश करेंगे। वहां आने वाले किसानों के लिए निशुल्क खाने की व्यवस्था की गई है। उनके लिए जिले वार खाने की व्यवस्था का प्रबंध किया जाएगा। इसके लिए एक बड़े हॉल का निर्माण करवाया गया है। वहां लगने वाली पशु प्रदर्शनी के लिए दो हॉल का निर्माण किया गया है, जिसमें अलग-अलग स्टाल लगाए गए हैं। एग्री लीडरशिप समिट के उद्घाटन व समापन कार्यक्रम के लिए अलग से हॉल का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा वहां किसानों व प्रदर्शनी के लिए अलग से हॉल बनाए गए हैं, जिनको ए से लेकर एफ तक बांटा गया है। जिनमें एग्री लीडर्स पेवेलियन, हॉर्ट एक्सपो पेरी अर्बन, अंतरराष्ट्रीय, प्रदेश स्तरीय पेवेलियन, एग्री एक्सपो, पशु पालन व कृषि सेवा प्रसंस्करण एवं विपणन से संबंधित 384 स्टॉल लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

--
कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने समिट को लेकर अधिकारियों संग की बैठक
गन्नौर। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी में एग्री लीडरशिप समिट को लेकर अधिकारियों की बैठक ली और उनको जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मंत्री ने हर प्रकार की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि समिट में हिस्सा लेने के लिए आने वाले किसानों की हर प्रकार की सुविधाओं का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। उन्होंने सम्मेलन में आने वाले अतिथियों के स्वागत व जलपान आदि के विषय में भी निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को देखा और उसे बेहतर रखने के लिए कहा गया। इस दौरान विकास एवं पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव सुधीर राजपाल, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक जे गणेशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed