फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   कोट मोहल्ले में पेयजल लाइन लीकेज, नालियों में बह रहा पानी

कोट मोहल्ले में पेयजल लाइन लीकेज, नालियों में बह रहा पानी

Mon, 26 Jun 2017 12:36 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
कोट मोहल्ले में पेयजल लाइन लीकेज, नालियों में बह रहा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
कोट मोहल्ले में तीन लाख लीटर पानी की क्षमता वाले बूस्टिंग स्टेशन की हालत वर्षों से कंडम है। बूस्टिंग स्टेशन पर करीब एक माह से पेयजल लाइन लीकेज है, लेकिन इसका समाधान नहीं हो सका है। लीकेज दूर करने के लिए ठेकेदार को जिम्मा दिया गया, लेकिन पाइप लाइन ठीक नहीं हुई तो उन्होंने काम अधर में छोड़ दिया। उसके बाद विभाग की ओर से कोई कदम तक नहीं उठाया गया। अब अधिकारी लोगों से ही लाइन ठीक करने के लिए लिखित शिकायत मांग रहे हैं। अधिकारियों की लापरवाही के कारण लीकेज लाइन से रोजाना हजारों लीटर पानी नालियों में बह रहा है।
कोट मोहल्ला क्षेत्र में करीब 61 वर्ष पुराना बूस्टिंग स्टेशन है। 2007 में रिनोवेशन होने के बाद भी विभाग की ओर से बूस्टिंग स्टेशन की हालत को नजरअंदाज किया गया है। वहां आजादी के समय की लगी टंकी पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। आधी टंकी भरते ही लीकेज शुरू हो जाती है, जिससे स्वच्छ पेयजल कालोनियों की सड़कों पर बह रहा है। पानी की टैंक के पास गंदगी की भरमार है। यहां से सप्लाई होने वाले पेयजल को कोट मोहल्ला क्षेत्र के अलावा कई अन्य क्षेत्र भी पी रहे हैं। क्षेत्र के लोगों की ओर से बार-बार विभाग को शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन

--
ये है बूस्टिंग स्टेशन का टाइम टेबल
प्रात: 3.00 से 4.45 बजे तक - वाल्मीकि बस्ती, महावीर कालोनी
प्रात: 4.45 बजे से 5.30 बजे तक - सारंग रोड, गुरुद्वारा रोड
प्रात: 5.30 बजे से 7 बजे तक : मुखी अस्पताल के पास डिग्गी से धानकान बस्ती, सुदामा नगर
प्रात: 7 बजे से 8 बजे तक- गुरुद्वारा रोड
प्रात: 8 से 8.30 बजे तक- भाटा मोहल्ला
प्रात: 8.30 से 9 बजे तक - खातियान मोहल्ला
प्रात: 9 से 9.30 बजे तक- पुलिस चौकी
प्रात: 9.30 से 10.45 बजे तक - कोट मोहल्ला
प्रात: 10.45 से 11.45 बजे तक - जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल
प्रात: 11.45 से 12.45 बजे तक - छोटा हलवाई हट्टा
दोपहर 12.45 से 1.30 बजे तक - रामबाजार, फैज बाजार
दोपहर 1.30 से 3 बजे तक - मॉडल टाउन, सिक्का कालोनी
-
लीकेज पानी मकानों में नींव में जा रहा
एक माह से पेयजल लाइन लीकेज होने से समस्या को कोई समाधान तक नहीं हो रहा है। लीकेज पानी मकानों के लिए खतरा बन रहा है। पानी मकानों की नींव में जा रहा है। इससे मकानों में दरारें तक आने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मनीष सचदेवा, कोट मोहल्ला

अधिकारियों ने यहां आकर तक नहीं देखा
जन स्वास्थ्य विभाग ने बूस्टिंग स्टेशन पर लीकेज दूर करवाने के लिए ठेकेदार को बुलवाया। ठेकेदार ने पाइप लाइन को ठीक करने का काम शुरू किया, लेकिन काम न होने पर लीकेज लाइन को जस की तस छोड़कर चला गया। उसके बाद विभाग के अधिकारियों ने यहां पर आकर देखा तक नहीं।
राजीव कुमार, कोट मोहल्ला

अब अधिकारी लिखित में शिकायत मांग रहे
लाइन को दुरुस्त करने के लिए पहले विभाग ने ठेकेदार से काम करवाया। उससे काम नहीं बना तो अब अधिकारी लोगों के चक्कर कटवाने के लिए शिकायत मांग रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत आने पर ही लीकेज की समस्या को दूर करने का दावा करने लगे हैं।

महेश चावला, कोट मोहल्ला

कोट मोहल्ले पर बूस्टिंग स्टेशन के पेयजल लाइन में लीकेज की समस्या है तो उसे जल्द ही दुरुस्त किया जाएगा। कोट मोहल्ले के लोगों की ओर से अभी तक विभाग को पेयजल से संबंधित कोई शिकायत नहीं मिली है।
राजपाल सिंह, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग

कोट मोहल्ले में पेयजल लाइन लीकेज, नालियों में बह रहा पानी
लोगों ने कहा, एक महीने में कई बार कर चुके शिकायत, नहीं हो रहा समाधान
अधिकारियों पर आरोप, पहले खुद की गलती, अब लिखित में मांग रहे शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed