फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   आंगनबाड़ी वर्करों ने शहर में निकाला जुलूस, सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा

आंगनबाड़ी वर्करों ने शहर में निकाला जुलूस, सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा

Fri, 22 Feb 2019 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्करों ने शहर में निकाला जुलूस, सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा
आंगनबाड़ी वर्कर्स ने शहर में निकाला जुलूस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन की तरफ से मांगों को लेकर शहर में जुलूस निकाला। लघु सचिवालय में पहुंचकर डीसी को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। इससे पहले आंगनबाड़ी वर्कर्स पंचायत भवन में एकत्रित हुई।

एआईयूटीयूसी के राज्य उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह राठी ने कहा कि सरकार की ओर से इन महिलाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा व न्यूनतम वेतन देना चाहिए था, लेकिन सरकार जिन वादों को पूरा करने के लिए समझौता करती है, उनको भी लागू नहीं कर रही। सरकार हर फैसले को भेदभाव के हिसाब से लागू करती है। संयुक्त कर्मचारी मंच (जेपीए) के प्रदेशाध्यक्ष आरके नागर ने कहा कि वर्कर्स को मांगों को मनवाने के लिए आंदोलन करना होगा। प्रदेश के दूसरे जिलों में भी इन मांगों की भी आवाज ऊठ रही है, सरकार अगर अभी भी मांग पूरी नहीं करती है तो यह आंदोलन दिन-प्रतिदिन बढ़ता जाएगा। इस दौरान एआईयूटीयूसी के जिला सचिव बलवान सिंह, बलबीर सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन की नेता कृष्णा, सुनीता, निर्मला, बबली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed