फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   गांवों की समृद्धि के बिना देश को समृद्धशाली नहीं बना सकते: नरेंद्र तोमर

गांवों की समृद्धि के बिना देश को समृद्धशाली नहीं बना सकते: नरेंद्र तोमर

Fri, 15 Feb 2019 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
गांवों की समृद्धि के बिना देश को समृद्धशाली नहीं बना सकते: नरेंद्र तोमर
गांवों की समृद्धि के बिना देश को समृद्धिशाली नहीं बना सकते: नरेंद्र तोमर
विज्ञापन

-केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री ने ग्रवित राज्य स्तरीय सम्मेलन में वालंटियर के कार्यों को सराहा
अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर/सोनीपत। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा कि गांवों की समृद्धि के बिना देश को समृद्धिशाली नहीं बनाया जा सकता है। इसलिए देश को समृद्धिशाली बनाने के लिए पहले गांवों को समृद्ध बनाना होगा। यही कारण है कि पीएम नरेंद्र मोदी का विशेष ध्यान ग्रामीण विकास पर रहता है। पीएम ने ग्राम पंचायतों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए ही बजट में 2 लाख 292 करोड़ रुपये का आवंटन किया है और वह भ्रष्टाचार को पूरी तरह से खत्म करने में लगे हुए हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ उनके कदम बढ़ाने के कारण ही विपक्षी राजनीतिक दलों को तकलीफ होने लगती है।
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर वीरवार को बड़ी की अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी में ग्रवित राज्य स्तरीय सम्मेलन में पहुंचे थे। ग्रवित (ग्रामीण विकास के लिए तरूण) के सहारे प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। ग्रवित वालंटियर की मदद से प्रदेश में स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में सफलता प्राप्त करने के साथ ही खुले में शौच मुक्त हरियाणा के लक्ष्य को हासिल किया गया है। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में विशेष रूप से काम करने की जरूरत है, जिसके लिए युवाओं को प्रेरित किया गया है। वोट फॉर कंट्री व रन फॉर कंट्री के उद्देश्य को यदि युवा समझने लगते हैं तो उस देश को विकसित होने से कोई नहीं रोक सकता। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसी भी देश को विकसित करने के लिए युवाओं का सहयोग व उनकी सोच भी जरूरी होती है। उन्होंने कहा कि इस समय सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को मिल रहा है और यह आगे भी इस तरह ही मिलता रहना चाहिए।
विज्ञापन

--
ग्रवित के दम पर लहराएगा प्रदेश का परचम: ओपी धनखड़
कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि गांवों के चहुंमुखी विकास व गंदगीमुक्त करने के लिए युवाओं ने झंडा बुलंद किया है। ग्रवित ध्यान रखते हैं कि प्रदूषण नहीं फैल सके और बच्चा अपनी पढ़ाई बीच में नहीं छोड़े। लिंगानुपात सुधार के लिए ग्रवित कन्या जन्म पर कुआं पूजन के लिए प्रोत्साहित करते हैं। जल संरक्षण की दिशा में ग्रवितों ने उल्लेखनीय कार्य करते हुए स्वयं के प्रयासों से एक लाख टूटियां लगवाई हैं। मंत्री ने कहा कि ग्रवितों के दम पर पूरी दुनिया में प्रदेश का परचम लहराएगा। भविष्य में अन्य योजनाओं के साथ भी ग्रवितों को जोड़ा जाएगा। कहा कि यह सरकार आम लोगों के ऐसा कार्य कर रही है जो पहले कभी नहीं हो सका है। सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ आम आदमी को मिल रहा है तो भाजपा सरकार ने किसानों को भी पद्मश्री पुरस्कार देने की शुुरुआत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ग्रवितों के साथ ही पद्मश्री व अन्य को किया गया सम्मानित
प्रदेश के लगभग 15 हजार युवक-युवतियों ने ग्रवित प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण कराया। जहां मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने प्रदेशभर के ग्रवितों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने वहां बुलाए गए पद्मश्री अशोक भगत, कंवल सिंह चौहान व सुलतान सिंह और नरेंद्र डिडवानी समेत माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली अनीता कुंडू को भी सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मबीर नांदल, वरिष्ठ नेता आजाद नेहरा, राकेश मलिक, निशांत छौक्कर, सुनील शर्मा ठेकेदार, किरणबाला, सुनीता लोहचब, चेयरमैन रामकुमार धनखड़, डीडीपीओ नरेंद्र धनखड़ आदि मौजूद रहे।
--
14 हजार का इंतजाम किया, ज्यादा आने पर नीचे बैठे ग्रवित वालंटियर
अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी में ग्रवित राज्यस्तरीय सम्मेलन में अधिकारियों ने 14 हजार वालंटियर के लिए बैठने के लिए कुर्सी लगवाई हुई थीं तो इतने ही वालंटियर के अन्य व्यवस्था की गई थी। लेकिन वहां ज्यादा युवा पहुंच गए जो आईटीआई व कालेज के छात्र ग्रवित के सदस्य हैं, वह भी काफी संख्या में सम्मेलन में पहुंच गए। जिससे सभी कुर्सियां भर गई और उनको आगे खाली पड़ी जगह पर नीचे जमीन पर बैठाना पड़ा। इससे कुछ व्यवस्था जरूर प्रभावित हुई, लेकिन इस तरह युवाओं की संख्या देखकर मंत्री व अधिकारी काफी खुश हो गए।
--
मंत्री बोले आईपीएल के खिलाड़ियों से महंगे बिकते हैं हमारे मुर्राह नस्ल के झोटे
कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ जब हरियाणा की तारीफ कर रहे थे और यहां की उपलब्धि गिना रहे थे तो इस बीच ही मंत्री ने ऐसी कहावत कह दी कि कोई अपनी हंसी नहीं रोक सका। कृषि मंत्री ने मजाकिया लहजे में कहा कि आईपीएल के खिलाड़ियों से ज्यादा महंगे हमारे यहां के झोटे बिकते हैं, जिनकी कीमत 9 करोड़ तक होती है। क्योंकि हमारे यहां के किसान व पशुपालक उनको काफी अच्छे से रखते हैं और इस कारण ही उनकी मांग बढ़ती है।

--
बरसात के कारण फैली अव्यवस्था
अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी में ग्रवित राज्य स्तरीय सम्मेलन के दौरान बारिश ने अधिकारियों की काफी मुसीबत बढ़ा दी। कार्यक्रम में पहुंचे युवाओं को खाने का प्रबंध सरकार की ओर से किया गया था। लेकिन खाने के पंडाल में वाटर प्रूफ टेंट नहीं लगाए जाने की वजह से अव्यवस्था फैल गई। बारिश के कारण खाने के पंडाल में गंदगी फैल गई तो वहां काफी खाना बारिश के कारण खराब हो गया। इसके अलावा मोबाइल शौचालयों की टंकी का पानी भी खत्म होने से परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed