फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   खानपुर विवि के गेट पर जड़ा ताला, मुरथल विवि के गेट पर दी गिरफ्तारी

खानपुर विवि के गेट पर जड़ा ताला, मुरथल विवि के गेट पर दी गिरफ्तारी

Tue, 22 Aug 2017 01:01 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
खानपुर विवि के गेट पर जड़ा ताला, मुरथल विवि के गेट पर दी गिरफ्तारी
गोहाना/राई। इनसो कार्यकर्ता ने सोमवार को प्रदेश में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर खानपुर व मुरथल विवि के गेट पर पर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा खानपुर विवि के मुख्यद्वार पर ताला जड़ दिया। वहीं मुरथल विवि के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां भी दी विवि के छात्र-छात्राओं ने इनसो कार्यकर्ताओं के साथ हड़ताल में भाग लिया। इनसो के आह्वान पर की गई हड़ताल के कारण प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया था।
विज्ञापन

इनेलो की युवा विंग के जिलाध्यक्ष कुणाल गहलावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता खानपुर महिला विवि के मुख्यद्वार पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर वायदा खिलाफ का आरोप लगाया कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने छात्र संगठन का चुनाव कराने का वायदा किया था। उन्होंने कहा कि सोनीपत की अनाज मंडी में मनाए गए इनसो के स्थापना दिवस पर 5 अगस्त को सरकार को चेतावनी दी थी कि 20 अगस्त तक छात्र संगठनों के चुनाव नहीं कराए तो आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

विवि के हॉस्टलों में घटिया खाना देने का आरोप
इनेलो नेताओं ने आरोप लगाया कि विवि के हॉस्टलों में रहने वाली छात्राओं को बेहद खराब खाना दिया जा रहा है। जो खाना दिया जा रहा है उसे आदमी तो दूर पशु भी नहीं खा सकते हैं। इनेलो नेताओं ने बस सुविधा नहीं होने तथा निजी बसों में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनेलो के आंदोलन में छात्राएं कम तो पार्टी के नेता ज्यादा दिखाई दिए
इनसो के आह्वान पर की गई हड़ताल में विवि की जबकि इनेलो के नेता ज्यादा दिखाई दी। विवि के मुख्यद्वार के बाहर छात्राओं के साथ इनेलो की महिला नेत्री बैठी थी। जबकि नारेबाजी पार्टी के नेता कर रहे थे। इस दौरान बीपीएस मेडिकल कालेज की भी कुछ छात्राएं दिखाई दी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष पदम सिंह दहिया, कुणाल गहलावत, प्रमिला मलिक, डॉ. कपूर नरवाल, अजमेर मलिक, अतुल मालिक, अरुण बडोक, जोगेंद्र मलिक, विकास नरवाल, प्रदीप बड़वासनी, अमित मोर, कुलदीप मलिक आदि उपस्थित रहे।


मुरथल विवि के गेट पर धरना देकर दी गिरफ्तारी
मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के गेट पर इनसो कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इस दौरान उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने युवा प्रदेश अध्यक्ष सुमित राणा के नेतृत्व में हंगामा किया। उधर पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए गेट से उन्हें आगे नहीं बढने दिया। धरने पर बैठे कई कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां भी दी। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में तहसीलदार हितेन्द्र शर्मा मौजूद रहे। उधर पुलिस बल का नेतृत्व डीएसपी मुकेश कुमार कर रहे थे। युवा प्रदेश अध्यक्ष सुमित राणा ने कहा कि जब तक प्रदेश सरकार छात्र संघ का चुनाव बहाल नहीं करती उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर उनके साथ विकास मलिक, प्रदीप आन्तिल, राकेश चहल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed