{"_id":"5956a6c84f1c1bcb168b4830","slug":"151498851016-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईआईटी खरखौदा के पास हो सकती है शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईआईटी खरखौदा के पास हो सकती है शिफ्ट
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
आईआईआईटी किलोहड़द के निर्माण कार्य को लेकर शुक्रवार को समीक्षा की गई। डीसी केएम पांडुरंग ने कहा कि समीक्षा के दौरान पाया गया कि ग्राम पंचायत किलोहड़द के लिए नया प्रस्ताव देने के हक में नहीं है। ऐसे में आईआईआईटी किलोहड़द को खरखौदा के आस पास किसी स्थान पर स्थानांतरित करने पर विचार किया जा रहा है। कांग्रेस सरकार के दौरान गांव किलोहड़द में आईआईआईटी बनाने की घोषणा की गई थी। इसके बाद कांग्रेस सरकार में भी गांव के पास ही आईआईआईटी के निर्माण को लेकर केंद्रीय मंत्री पल्लम राजू व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शिलान्यास भी किया था। करीब तीन माह पहले ही लोक निर्माण विभाग की ओर से डेढ़ करोड़ रुपये की राशि से आईआईआईटी के 50 एकड़ जमीन की चारदिवारी के निर्माण को लेकर टेंडर भी अलॉट किया गया। 16 अप्रैल को चारदिवारी के निर्माण को लेकर कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने भूमि पूजन भी किया था। भाजपा सरकार के आईआईआईटी के लिए 238 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। डीसी ने कहा कि प्रशासन आईआईआईटी के निर्माण कार्य को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। ऐसे में जमीन संबंधी किसी भी तरह की रुकावट को निर्माण कार्य के आड़े नहीं आने दिया जा जाएगा।
आईआईआईटी खरखौदा के पास हो सकती है शिफ्ट
किलोहड़द की पंचायत नया प्रस्ताव देने के हक में नहीं