फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   15 wrestlers selected for Under 17 and 23 Asian Wrestling Championship

Wrestling: 397 पहलवानों में 15 ने कटाया बिश्केक का टिकट, आठ हरियाणवी, पांच दिल्ली के

Sat, 20 May 2023 01:48 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 20 May 2023 01:48 AM IST
सार

एक तरफ जहां जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना चल रहा है वहीं दूसरी ओर साई सेंटर सोनीपत और एनआईएस पटियाला में देशभर के पहलवान जुटे। ओवरसाइट कमेटी की तरफ से अंडर-17 व 23 के लिए सोनीपत में फ्री-स्टाइल तो पटियाला में महिला व ग्रीको रोमन के पहलवानों का ट्रायल लिया जा रहा है।

विज्ञापन
15 wrestlers selected for Under 17 and 23 Asian Wrestling Championship
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र, बहालगढ़ व एनआईएस पटियाला में तदर्थ समिति (एडहॉक कमेटी) की तरफ से अंडर-17 और 23 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के लिए 397 पहलवानों ने ट्रायल दिया। जिसमें से 15 पहलवानों का चयन किया गया। बिश्केक के लिए चयनित पहलवानों में आठ हरियाणा, पांच दिल्ली और उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र से एक-एक शामिल हैं।

विज्ञापन


सोनीपत में साई की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा और तदर्थ समिति के सदस्य भूपेंद्र सिंह बाजवा ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर ट्रायल शुरू करवाए। बहालगढ़ साई में फ्रीस्टाइल वर्ग के पहलवानों के ट्रायल हो रहे हैं।
विज्ञापन


किर्गिस्तान के बिश्केक में 10 से 18 जून तक होने वाली एशियन चैंपियनशिप के लिए सोनीपत के बहालगढ़ स्थित साई सेंटर व पंजाब के पटियाला स्थित एनआईएस में ट्रायल जारी है। सोनीपत में ट्रायल प्रक्रिया की चयन समिति में तदर्थ समिति के सदस्य भूपेंद्र सिंह बाजवा, साई में कुश्ती दल के मुख्य प्रशिक्षक जगमिंदर सिंह व अर्जुन अवार्डी पहलवान रमेश कुमार गुलिया, प्रतियोगिता निदेशक ज्ञान सिंह, प्रतियोगिता मैनेजर राजीव तोमर व कुलदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एनआईएस, पटियाला में साई के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक कर्नल राज सिंह बिश्नोई, तदर्थ समिति सदस्य सुमा शिरूर, प्रतियोगिता निदेशक अशोक गर्ग, प्रतियोगिता प्रबंधक अनिल मान, द्रोणाचार्य अवॉर्डी मह सिंह राव की देखरेख में ट्रायल हुए।

चयन समिति के चेयरमैन भूपेंद्र सिंह बाजवा ने बताया कि तीसरे दिन सोनीपत में पांच भारवर्ग के पहलवानों का चयन किया गया। इसके लिए 213 पहलवानों ने पंजीकरण कराया था। वहीं पटियाला में महिला वर्ग में 98 व ग्रीको रोमन वर्ग में 86 पहलवानों ने मुकाबले में भाग लिया।

इनको मिला बिश्केक का टिकट
शुक्रवार को सोनीपत साई में हुए ट्रायल में अंडर-17 फ्रीस्टाइल में सौरभ (हरियाणा, 65) व सौरभ यादव (उत्तर प्रदेश, 80) का चयन किया गया। वहीं अंडर-23 में अभिमन्यु (दिल्ली, 70), यश (दिल्ली, 74) और सागर जागलान (हरियाणा, 79) ने अपना चयन कराया है।

एनआईएस पटियाला में ग्रीको रोमन वर्ग : अंडर-17 में सचिन कुमार (हरियाणा, 65) व अमन (हरियाणा, 80), अंडर-23 में विनायक पाटिल (महाराष्ट्र, 67), अंकित गुलिया (हरियाणा, 72) और विकास (हरियाणा, 77) ने अपना चयन कराया है।

महिला वर्ग : अंडर-17 में नेहा (हरियाणा, 57) व शिक्षा (दिल्ली, 65) का चयन हुआ। वहीं अंडर-23 में रजनी (दिल्ली, 57), निकिता (दिल्ली, 62) और भारती (हरियाणा, 65) ने अपना टिकट कटाया।


आगे यह रहेगा शेड्यूल
सोनीपत : 20 मई : अंडर-17 में 92 व 110 किलो तथा अंडर-23 में 57, 61 व 65 किलो।

पटियाला : 20 मई : महिला वर्ग अंडर-17 में 69 व 73 किलो तथा अंडर-23 में 50, 53 व 55 किलो एवं ग्रीको रोमन अंडर-17 में 92 व 110 तथा अंडर-23 में 55, 60 व 63 किलो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed