फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   146 million will develop lighter Baroda: CM, sonipat, news

146 करोड़ से होगा बरोदा हलके का विकास : सीएम

Sun, 11 Dec 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोहाना
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोहाना Updated Sun, 11 Dec 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
146 million will develop lighter Baroda: CM, sonipat, news
विभिन्न परियोजनाओं को उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : sonipat
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने गोहाना में हुई बरोदा हलके की रैली से पहले जहां गांव गंगेसर में करीब 40 लाख रुपये की लागत से बने ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन परियोजना का भी उद्घाटन किया, वहीं 146 करोड़ के विकास कार्यों को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन

इनमें कलानौर ब्रांच से न्यू कैहल्पा माइनर बरोदा ठुठान तक निकालने के लिए 9 करोड़ रुपये, गांव बिलबियान, गंगाना, कथूरा माइनर आदि से संबंधित पुल व अन्य कार्यों के लिए तीन करोड़ रुपये, गांव बली ब्राह्मण, बिलबिलान, छपरा, माहरा, बुसाना, भैंसवाल कलां आदि गांवों में खेल स्टेडियम के लिए 18 करोड़ रुपये, गांव छिछड़ाना, रिंढाणा, भैंसवाल कलां में कबड्डी हॉल तथा छतैहरा में स्टेडियम हॉल व अन्य गांवों में खेल परियोजनाओं के लिए 6.5 करोड़ रुपये, हलके की 17 सड़कों के लिए 58 करोड़ रुपये, आहूलाना में पीएचसी निर्माण, रूखी व बुटाना कुण्डू आदि गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न गांवों में पीने के पानी के लिए साढ़े पांच करोड़ रुपये, हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के माध्यम से सड़कों के निर्माण व मरम्मत के लिए सात करोड़ रुपये, हलके के 10 गांवों में व्यायामशालाओं के लिए 5.68 करोड़ रुपये, विभिन्न गांवों में शिक्षण संस्थाओं की मरम्मत व निर्माण के लिए पौने दो करोड़ रुपये आदि की घोषणाएं की। इसके अतिरिक्त हलके के विकास के लिए 15 करोड़ रुपये देने की भी मुख्यमंत्री ने घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed