{"_id":"5c9a73a7bdec2214046efb2c","slug":"141553626023-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन चुनाव : प्रधान पद के लिए मैदान में पांच उम्मीदवार, दूसरे दिन महज एक ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन चुनाव : प्रधान पद के लिए मैदान में पांच उम्मीदवार, दूसरे दिन महज एक ने किया नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार एसोसिएशन चुनाव : प्रधान पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन प्रधान पद के लिए एक उम्मीदवार ने फार्म भरा। प्रधान प्रधान के लिए अब पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं उप प्रधान के लिए तीन, सचिव के लिए दो, सह सचिव के लिए चार व कोषाध्यक्ष के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में आए हैं। बुधवार को नामांकन वापसी का दिन है। जिला बार के चुनाव 5 अपै्रल होंगे। जिला बार एसोसिएशन में 979 अधिवक्ता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन मंगलवार को अधिवक्ता दिनेश कुमार ने प्रधान पद के लिए नामांकन किया। इससे पहले दिन पूर्व प्रधान अनूप दहिया, महेंद्र सैनी, अजय गहलावत व वीरेंद्र खत्री ने नामांकन भरा था। जिससे प्रधान पद के लिए फिलहाल पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। सोनीपत बार एसोसिएशन चुनाव के आरओ अधिकारी जयपाल माच्छरी ने बताया कि प्रधान पद के लिए अब पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि उपप्रधान पद के लिए डॉ.संदीप मलिक के साथ ही मंगलवार को निखिल सिंघल व नेत्रपाल दहिया, सचिव पद के लिए आशुतोष छक्कड़ व संदीप दलाल ही मैदान में हैं। सह सचिव के पद के लिए प्रवीन, सोनिया दहिया वीरेंद्र सिंह के साथ मंगलवार रजनीकांत चौधरी ने भी नामांक न दाखिल किया। जबकि कोषाध्यक्ष के पद के लिए संदीप नैन के बाद रेनू व महेश कुमार त्यागी ने नामांकन दाखिल किया है। बुधवार को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। चुनाव के आरओ जयपाल सिंह ने बताया कि प्रधान पद के लिए पांच अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल किया है। इसके साथ ही उप प्रधान के लिए तीन, सचिव के लिए दो, सह सचिव के लिए चार व कोषाध्यक्ष के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में है। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने को सभी प्रबंध किए गए हैं।