फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   दिनभर बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, गेहूं की फसल में होगा फायदा

दिनभर बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, गेहूं की फसल में होगा फायदा

Sun, 03 Mar 2019 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
दिनभर बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, गेहूं की फसल में होगा फायदा
बूंदाबांदी से ठंड बढ़ी, गेहूं की फसल को होगा फायदा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जिले में पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते शनिवार को दिनभर बूंदाबांदी होती रही। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। साथ ही गलियों में कीचड़ फैलने से जनजीवन प्रभावित रहा। बारिश से ठंड बढ़ने से गेहूं की फसल को फायदा होगा। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार रविवार के बाद मौसम साफ होगा।
मौसम में बदलाव के साथ ही तापमान लगातार बढ़ता जा रहा था। सुबह से ही तेज धूप निकलने के चलते तापमान 20 डिग्री से ऊपर आ गया था। लेकिन शुक्रवार रात को दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद शनिवार सुबह आसमान में बादल छा गए। सुबह से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी का दौर दिनभर चलता रहा। शनिवार को सोनीपत में 2 एमएम, गन्नौर में 3 एमएम, गोहाना में 1 एमएम और खरखौदा में 2 एमएम बारिश दर्ज की गई। दिनभर हुई बूंदाबांदी के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान जहां वीरवार और शुक्रवार को 23 डिग्री था, वहीं शनिवार को यह घटकर फिर से 19 डिग्री पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुमान के पांच मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रह सकता है। इस दौरान कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी की संभावनाएं बनी रहेगी। मार्च माह के दूसरे सप्ताह से तापमान में वृद्धि होनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

गेहूं की फसल को होगा फायदा
शनिवार को हुई बूंदाबांदी से और ठंड से गेहूं की फसल में फायदा होगा। हालांकि सरसों, चना, टमाटर जैसी फसलों पर बरसात से नुकसान होगा। कृषि विभाग ने किसानों को दो से तीन दिनों तक सिंचाई व स्प्रे नहीं करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में फैला कीचड़
बूंदाबांदी से शहरी क्षेत्र कीचड़ फैलने से लोगों को परेशानी हुई। गलियों में कीचड़ के चलते लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। साथ ही लोगों को बूंदाबांदी के चलते भी बाहर काम निपटाने में परेशानी हुई।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ
मौसम विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते मैदानी क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो रही है। रविवार शाम तक बूंदाबांदी व बारिश के आसार बने रहेंगे। हालांकि बाद में मौसम साफ होने की संभावना है। कृषि उपनिदेशक डॉ. अनिल सहरावत ने बताया कि बारिश से अधिकतर फसलों में फायदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed