फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   नप चेयरपर्सन और भाजपा निगरानी कमेटी के संयोजक के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग का छापा

नप चेयरपर्सन और भाजपा निगरानी कमेटी के संयोजक के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग का छापा

Thu, 14 Feb 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
नप चेयरपर्सन और भाजपा निगरानी कमेटी के संयोजक के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग का छापा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोहाना। शहर में भाजपा नेता गुलशन विरमानी और नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी विरमानी के परिवार के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर बुधवार को आयकर विभाग की टीमों ने छापेमारी की। विभाग की अलग-अलग छह टीमों ने एक साथ उनके छह प्रतिष्ठानों पर छापे मारे और कई घंटों तक पूछताछ की। टीमों ने सभी प्रतिष्ठानों पर रिकॉर्ड को भी खंगाला। आयकर विभाग की टीम प्राइवेट गाड़ियों पर शादी के पोस्टर लगाकर छापेमारी करने पहुंची थी। छापेमारी व रिकॉर्ड जब्त करने की कार्रवाई जारी थी।
भाजपा समर्थित नगर परिषद गोहाना की चेरयपर्सन रजनी विरमानी के परिवार के सदस्य भाजपा के पदाधिकारी भी हैं। उनके जेठ गुलशन विरमानी वर्तमान में भाजपा की गोहाना हलका की निगरानी कमेटी के अध्यक्ष हैं। विरमानी परिवार का गोहाना शहर में मुख्य रूप से लकड़ी का व्यापार है। इसके अलावा अन्य प्रतिष्ठान भी चल रहे हैं। बुधवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे आयकर विभाग की टीमें प्राइवेट गाड़ियों में गोहाना पहुंची और एक साथ विरमानी परिवार के अलग-अलग बने छह प्रतिष्ठानों पर छापे मारे। आयकर विभाग की एक टीम काठ मंडी में उनके सीमेंट, लकड़ी और सरिये के शोरूम पर पहुंची। दूसरी टीम बरोदा रोड स्थित एक शोरूम पर पहुंची। तीसरी व चौथी टीम बरोदा रोड पर स्थित दो लकड़ी आरों पर पहुंची। पांचवीं टीम इसी रोड स्थित सरिये व सीमेंट के गोदाम में पहुंची। छठी टीम महम रोड स्थित एक लकड़ी के आरे पर पहुंची। टीमों के साथ पुलिस भी रही। बताया गया है कि जिस समय आयकर विभाग की टीम बरोदा रोड स्थित आरे पर पहुंची तब वहां भाजपा नेता गुलशन विरमानी और चेयरपर्सन के पति इंद्रजीत विरमानी मौजूद थे। टीमों ने मौके पर मौजूद व्यक्तियों के मोबाइल फोन बंद करवा दिया और रिकार्ड खंगाला। टीमों ने पत्रकारों से भी दूरी बनाए रखी। चेयरपर्सन के पति इंद्रजीत विरमानी पूर्व नगर पार्षद हैं। इंद्रजीत विरमानी के भाई जोगेंद्र, सुभाष व मंगलसेन का सियासत से कोई वास्ता नहीं है और वह शहर में अलग-अलग जगह अपना कारोबार करते हैं।
विज्ञापन


टीम के साथ भारी पुलिस बल भी रहा मौजूद
छापेमारी के दौरान आयकर विभाग की टीमों के साथ भारी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद थे। टीमों ने अलग-अलग स्थानों से रिकार्ड को जब्त किया है। इस दौरान पत्रकारों को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। साथ ही टीमों ने पूरी कार्रवाई होने के बाद उच्च अधिकारियों को जानकारी देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के पोस्टर लगी गाड़ियों में पहुंची टीम
आयकर विभाग की टीम शादी के पोस्टर लगी निजी गाड़ियों में पहुंची थी। सभी गाड़ियों पर मोहित वेड्स रेणु के पोस्टर लगे थे। जिससे किसी को शक ही नहीं हुआ कि इसमें आयकर विभाग की टीम भी हो सकती है। टीमों ने प्रतिष्ठिानों में घुसते ही वहां मौजूद सभी लोगों के मोबाइल लेकर बंद करा दिए। इसके बाद ही रिकार्ड खंगाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed