फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   14 tables set up, counting of votes for 14 seats of Kharkhoda and five other assembly seats will be done in 16 rounds

Sonipat News: 14 टेबल लगाई, खरखौदा की 14 व पांच अन्य विधानसभा सीट की 16 राउंड में होंगी मतगणना

Mon, 07 Oct 2024 07:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 07 Oct 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
14 tables set up, counting of votes for 14 seats of Kharkhoda and five other assembly seats will be done in 16 rounds
सोनीपत। बिट्स काॅलेज, मोहाना में मंगलवार सुबह आठ बजे से जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना होगी। इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार और जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कॉलेज परिसर का दौरा किया। उन्होंने विधानसभा अनुसार बनाए गए अलग-अलग मतगणना केंद्रों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

मतगणना प्रक्रिया मंगलवार सुबह आठ बजे से आरंभ होगी। मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। विधानसभा क्षेत्र के अनुसार सभी मतगणना केंद्रों पर 14-14 टेबल लगाई गई हैं। हर टेबल पर तीन सदस्यों का स्टाफ नियुक्त किया है, इनमें काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग सहायक और काउंटिंग माइक्रो ऑब्जर्वर शामिल रहेंगे। रिजर्व स्टाफ की भी व्यवस्था की गई है। प्रत्येक राउंड का परिणाम बोर्ड पर अंकित किया जाएगा। स्ट्रांग रूम से ईवीएम लाने वाले कर्मचारियों को भी प्रशिक्षण दिया है। मतों की गणना के बाद ईवीएम को सील कर वापस स्ट्राॅन्ग रूम में जमा करवाया जाएगा। ऑब्जर्वर राउंड के बाद एक या दो ईवीएम के मतों का मिलान फाइनल रिपोर्ट से पहले ऑब्जर्वर करेंगे।
विज्ञापन

मोहाना बिट्स कॉलेज में मतगणना के लिए विधानसभा अनुसार छह हॉल बने हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की गिनती के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। एक राउंड में 14 मशीनें खुलेंगी। गन्नौर विधानसभा क्षेत्र में 16 राउंड, राई में 16, खरखौदा में 14, सोनीपत में 16, गोहाना में 16 और बरोदा में 16 राउंड में मतगणना पूरी होगी। सभी केंद्रों में 94 राउंड में मतगणना पूरी की जाएगी। 1276 पोस्टल बैलेट पेपर की गिनती के लिए संबंधित विधानसभा के मतगणना केंद्र में व्यवस्था की गई है। मतगणना शुरू होने के एक घंटे बाद रुझान आने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना केंद्र में मोबाइल ले जाने पर पाबंदी
उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि मतगणना केंद्र पर कार्यरत ड्यूटी स्टॉफ, पार्टी एजेंटों व प्रत्याशियों के पास बनाए गए हैं। पास के आधार पर ही प्रवेश किया जा सकता है। यहां मोबाइल ले जाने पर भी पाबंदी रहेगी। प्रत्येक तीन विधानसभा के लिए अलग से ऑब्जर्वर भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित किया गया है। हर राउंड अनुसार परिणाम चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी अपलोड होगा।

धारा-163 लगाई गई
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि बिट्स शिक्षण संस्थान व उसके आसपास के क्षेत्र में मंगलवार को धारा 163 लगाई गई है। यह मतगणना की समाप्ति तक लागू रहेगी। कोई भी नियमों की अवहेलना करेगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। प्रत्याशियों व उनके एजेंट के सामने मतगणना होगी। मतगणना के दौरान स्टाफ की लापरवाही या मिलीभगत का पता लगा तो मुकदमा दर्ज जेल भेजा जाएगा। एजेंट भी व्यवधान करेगा तो उस पर भी नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed