फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   14 players of the district selected in the camp of Senior National Rugby Competition

Sonipat News: सीनियर राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता के कैंप में जिले के 14 खिलाड़ियों का चयन

Sun, 13 Apr 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 13 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
14 players of the district selected in the camp of Senior National Rugby Competition
फोटो :32: प्रदेश की टीम के चयन को लगाए कैंप में शामिल खिलाड़ी। संवाद
सोनीपत। राष्ट्रीय रग्बी चैंपियनशिप के लिए प्रदेश की टीम का कैंप सोनीपत के गांव नांगल कलां में शुरू हो गया। कैंप के लिए प्रदेश की टीम में सोनीपत के 14 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमें से छह खिलाड़ी सीनियर नेशनल रग्बी चैंपियनशिप के लिए प्रदेश की टीम चुने गए हैं। अन्य का ट्रायल के आधार पर चयन होगा। प्रतियोगिता असम में 23 से 28 अप्रैल तक होगी।
विज्ञापन


प्रदेश की टीम के चयन को लगाए कैंप में सोनीपत के कुंडली निवासी प्रिंस खत्री, नीरज खत्री, विकास खत्री, मोहित खत्री, अनूज, सचिन व दीपक, गांव नांगल कलां निवासी मोहित, साहिल तुषीर, तिलकराज व सलीम का चयन हुआ। वहीं पांची जाटान के हैप्पी, ककरोई के यश व भदाना के कुदरत का चयन हुआ है। इनमें से विकास खत्री, प्रिंस खत्री, नीरज खत्री, मोहित खत्री, सुरेश व तिलक का टीम में चयन हो गया है। अन्य खिलाड़ी प्रदर्शन के आधार पर चुने जाएंगे। विकास ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन असम गुवाहाटी के इंदिरा गांधी एथलेटिक्स स्टेडियम में 23 से 28 अप्रैल तक होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी के लिए सभी खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

फोटो :32: प्रदेश की टीम के चयन को लगाए कैंप में शामिल खिलाड़ी। संवाद

फोटो :32: प्रदेश की टीम के चयन को लगाए कैंप में शामिल खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed