फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   14 Panches elected unanimously in Aonli village of Gohana block

पंचायत चुनाव : गोहाना खंड के आंवली गांव में सर्वसम्मति से चुने गए 14 पंच

Sat, 29 Oct 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
14 Panches elected unanimously in Aonli village of Gohana block
गोहाना। गोहाना खंड के गांव आंवली के ग्रामीणों ने मिशाल पेश करते हुए सभी 14 वार्डों में सर्वसम्मति से पंचों का चयन किया है। गांव में सरपंच पद के लिए शुक्रवार तक तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच पद पर भी सर्वसम्मति बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव आंवली में 3757 मतदाता हैं और 14 वार्ड हैं। सभी मतदाताओं ने एकमत होकर सभी वार्डों पर सर्वसम्मति से पंचों का चयन किया है। अब सरपंच पद के लिए एक नाम पर सहमति बनाने का प्रयास किया जा रहा है। नियमानुसार बाकी के उम्मीदवार अपना फार्म वापस ले लेंगे। जिसके बाद गांव में सर्वसम्मति से पंचायत चुनी जाएगी। गोहाना पंचायत खंड के अधिकारियों का कहना है कि आंवली गांव से पंच पदों के लिए 14 फार्म जमा कराएं गए हैं, जबकि सरपंच पद के लिए 3 फार्म जमा कराए गए है। सर्वसम्मति का फैसला 31 अक्तूबर को ही किया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत समिति सदस्य पर बनी सहमति
गांव आंवली में गोहाना पंचायत समिति का वार्ड-23 महिला के लिए आरक्षित है। जिस पर गांव से कविता देवी ने अपना नामांकन किया है। इस वार्ड में एक ही गांव शामिल हैं। इस पद के लिए किसी ने दूसरा नामांकन नहीं किया है। इसलिए कविता देवी को सर्वसम्मति से पंचायत समिति का सदस्य चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed