फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   14 lakh fraud under the guise of chit funds and loans.

Sonipat News: चिट फंड और उधार के नाम पर 14 लाख की ठगी का आरोप

Sun, 05 Jul 2026 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 05 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
14 lakh fraud under the guise of chit funds and loans.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। ज्ञान नगर निवासी युवक ने मोहन नगर के तीन लोगों पर कमेटी (चिट फंड) और उधार के नाम पर करीब 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त को शिकायत देकर दंपती समेत तीन लोगों के खिलाफ अनियमित जमा योजनाओं पर प्रतिबंध अधिनियम (बीयूडीएस अधिनियम) और अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है।

ज्ञान नगर निवासी प्रवीण कुमार ने पुलिस आयुक्त को शिकायत दी थी कि मूलरूप से रोहतक के गांव बोहर हाल मोहन नगर सोनीपत निवासी जोगेंद्र उर्फ लीलू उनके परिचित हैं। बोहर में उनका ननिहाल होने के कारण वह उसे बचपन से जानते हैं।
विज्ञापन

इसी विश्वास का फायदा उठाकर आरोपी जोगेंद्र और उसकी पत्नी सुमन ने वर्ष 2016 में उन्हें कमेटी डालने के लिए प्रेरित किया। अधिक लाभ का लालच दिया। प्रवीण का आरोप है कि शुरुआती वर्षों में आरोपियों ने समय पर भुगतान कर उनका भरोसा कायम रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2023 तक कमेटियों का पैसा नियमित रूप से लौटाया जाता रहा जिससे उन्हें किसी प्रकार का संदेह नहीं हुआ। बाद में जोगेंद्र के मामा जयकिशन के भी इस काम में शामिल होने के बाद तीनों ने मिलकर बड़े स्तर पर कमेटियां संचालित करनी शुरू कर दीं।
पीड़ित का आरोप है कि जुलाई 2023 से दिसंबर 2023 के बीच डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की कई कमेटियां शुरू की गईं। इनमें उनके कुल नौ हिस्से लगाए गए। इस दौरान उनसे लगातार धनराशि जमा करवाई गई और पड़ोस के अन्य लोगों को भी कमेटियों में शामिल कर लिया गया। जिनमें जूही, गुलशन व उनके भाई नवीन, राजेंद्र व गौरव शामिल हैं।
कमेटियों में लगाए करीब आठ लाख रुपये
शिकायत के अनुसार जुलाई 2023 से मई 2024 के बीच उसने कमेटियों के माध्यम से करीब 7.95 लाख रुपये आरोपियों को दिए जबकि 71,700 रुपये ही वापस मिले। इसके अलावा विभिन्न तिथियों पर ऑनलाइन और नकद भुगतान के भी रिकॉर्ड होने का दावा किया गया है।
छह लाख रुपये उधार लेने का भी आरोप
प्रवीण ने आरोप लगाया कि जनवरी 2020 और जून 2023 में उन्होंने विश्वास के आधार पर आरोपियों को छह लाख रुपये उधार दिए। जून 2023 में तीन लाख रुपये नई कार खरीदने के नाम पर लिए गए थे। शिकायत में दावा किया गया है कि इसके बाद आरोपियों ने नई क्रेटा कार खरीदी और उसकी खरीद प्रक्रिया में उनका क्रेडिट कार्ड भी इस्तेमाल कर 40 हजार रुपये से अधिक लिए।
एक लाख का चेक और मोबाइल भी हड़पने का आरोप
पीड़ित ने आरोप लगाया कि सितंबर, 2023 में दिया गया एक लाख रुपये का चेक भी कथित रूप से किसी अन्य खाते में लगाकर राशि निकाल ली गई। इसके अलावा जून, 2024 में बजाज फाइनेंस से उनके नाम पर मोबाइल फाइनेंस करवाकर आरोपी के उपयोग में लेने का आरोप लगाया गया है, जिसकी किस्त आज भी वह स्वयं भर रहे हैं।


पैसे मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। उसने आरोप लगाया कि तीनों ने सुनियोजित तरीके से साजिश रचकर आर्थिक नुकसान पहुंचाया और धोखाधड़ी करने की नीयत से कमेटियां संचालित कीं। पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस आयुक्त को शिकायत के बाद पुलिस ने बीयूडीएस एक्ट तथा रुपये ऐंठने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पहले भी सामने आए चिटफंड के मामले
-जून, 2023 में कालूपुर में चिटफंड कंपनी ने चार हजार से ज्यादा लोगों से 15 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगा
-जुलाई, 2022 में चिटफंड के नाम पर 35 लोगों से दो करोड़ रुपये व आभूषण ऐंठने की प्राथमिकी दर्ज हुई
-दिसंबर, 2017 में चिटफंड कंपनी लोगों के करीब 100 करोड़ लेकर भाग गई

-सितंबर, 2015 नौकरी व चिटफंड के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई
-वर्ष 2015 में चिटफंड में फंसने पर दंपती व बेटी आत्महत्या कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed