फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   134 a rule district sixteen center exam, 3587 student sitting in exam

134-ए के तहत जिले के 16 केंद्रों पर आज परीक्षा देंगे 3,587 छात्र

Sat, 15 Apr 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत Updated Sat, 15 Apr 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
134 a rule district sixteen center exam, 3587 student sitting in exam
60 केंद्रों पर हुई बीएससी और बीकॉम की परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
जिले के 16 केंद्रों पर नियम 134-ए के तहत रविवार को परीक्षा कराई जाएगी। यह परीक्षा 3,587 छात्र देंगे और इसमें पास होने वाले ही प्राइवेट स्कूलों में बिना फीस के पढ़ सकेंगे। इसके लिए सोनीपत ब्लॉक में सबसे ज्यादा 10 केंद्र बनाए गए हैं तो अन्य ब्लॉक के लिए एक-एक केंद्र बनाया गया है। परीक्षा सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक होगी। दूसरी कक्षा के लिए सबसे ज्यादा 532 छात्र तो 12वीं के लिए सबसे कम 58 छात्र परीक्षा देंगे। केंद्रों पर शनिवार को परीक्षा की तैयारियां की गईं, जिससे परीक्षार्थियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो सके।
विज्ञापन

9:30 बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री
परीक्षा को लेकर ही एडीसी शिव प्रसाद शर्मा ने शनिवार को केंद्रों के प्राचार्य व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि बच्चों के दाखिले के लिए परीक्षा पूरी तरह से निष्पक्ष ढंग से आयोजित कराई जाएगी। उनके अनुसार राजकीय स्कूलों के बच्चे परीक्षा में नहीं बैठेंगे, बल्कि प्राइवेट स्कूलों के बच्चे ही इस परीक्षा में बैठेंगे। उन्होंने बताया कि सभी बच्चे सुबह 8:15 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। 9:30 के बाद एंट्री बंद कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी स्कूल यह सुनिश्चित करें कि परीक्षा केंद्रों पर पानी व सफाई की बेहतर व्यवस्था हो। छोटे बच्चों का खास ध्यान रखा जाए। परीक्षा के बाद 17 अप्रैल को पेपरों की चैकिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा और 19 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित हो जाएगा। इस दिन दाखिले भी शुरू कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान कोई दिक्कत न हो। उसके लिए पर्याप्त संख्या में फ्लाइंग दस्ते तैनात किए गए हैं। मीटिंग में जिला शिक्षा अधिकारी जिले सिंह शर्मा, डीईईओ दयानंद आंतिल, बीईओ संध्या, प्रवीण, प्राचार्या संतोष राठी सहित सभी स्कूलों के प्राचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

नोटिस का विरोध करेंगे राई के स्कूल संचालक
राई। गांव असावरपुर में एक निजी विद्यालय में खंड के निजी विद्यालयों की कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें सरकार की ओर से 134-ए के तहत सीटों का ब्यौरा नहीं देने के अलावा सीटों की गलत जानकारी देने वाले स्कूलों को नोटिस भेजने का विरोध किया गया। कमेटी के प्रधान जगबीर शर्मा ने बताया कि पूरे देश में आरटीई लागू है, लेकिन हरियाणा में 134-ए को स्कूलों पर थोपा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसका विरोध किया जाएगा। इस दौरान सतनारायण आंतिल, महावीर सिंह, संजय चौहान, योगराज भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed