फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   कार में लगी आग, बुझाने के प्रयास में कार मालिक के हाथ भी जले

कार में लगी आग, बुझाने के प्रयास में कार मालिक के हाथ भी जले

Mon, 25 Feb 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
कार में लगी आग, बुझाने के प्रयास में कार मालिक के हाथ भी जले
कार में लगी आग बुझाने के प्रयास में मालिक के हाथ जले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव ठरू के पास एक कार में अचानक आग लग गई। कार मालिक ने कार का बोनट खोलने का प्रयास किया तो उनके हाथ भी जल गए। बाद में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन उस समय तक कार जल चुकी थी। कार मालिक अपने भतीजे के साथ गांव पांची जा रहा था।

सोनीपत की इंडियन कालोनी का रहने वाले राजबीर के पास हाईवे डंपर है। वह शनिवार रात को चालक को लेने उसके गांव पांची जा रहा था। उनके साथ उनका भतीजा जरनैल भी था। जब दोनों गांव ठरू के पास पहुंचे तो अचानक उनकी कार बंद हो गए। दोबारा स्टार्ट करने का प्रयास किया तो बोनट से अचानक धुआं निकलने लगा। जिस पर दोनों तुरंत गाड़ी से बाहर आ गए। इसी बीच राजबीर ने बोनट खुलने का प्रयास किया तो उनके हाथ जल गए। जिस पर जरनैल ने उन्हें गाड़ी से दूर कर दिया। बोनट से आग की लपटे निकलने लगी। आग ने कुछ देर में ही पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। सड़क से गुजर रहे लोगों ने भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन काबू नहीं पाया जा सका। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हाथ झुलसने से चोटिल हुए राजबीर को सामान्य अस्पताल में उपचार दिलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed