फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   गीता के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेकर जयंती समारोह का समापन

गीता के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेकर जयंती समारोह का समापन

Wed, 19 Dec 2018 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
गीता के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेकर जयंती समारोह का समापन
गीता के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गीता जयंती महोत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को शहर में शोभा यात्रा निकाली गई। श्रीमद्भागवत गीता के इस भव्य आयोजन का पूरा शहर साक्षी बना और हजारों लोगों के साथ मौजूद स्कूली बच्चों ने भी सभी लोगों से गीता के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इससे पहले जागृति धाम सेक्टर-15 से शोभा यात्रा को मंत्री कविता जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंगलवार शाम तीन दिवसीय गीता जयंती समारोह का समापन हुआ। मंत्री कविता जैन ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता हमारे संस्कारों में बसी हुई है। यह एक पुस्तक नहीं अपितु जीवन को सही रास्ता दिखाने वाली मार्गदर्शक है। महोत्सव के जरिए प्रत्येक धर्म, वर्ग व बच्चों बुजुर्गों हर किसी को गीता के संदेशों का ज्ञान मिले और वह इससे प्रेरित हों इसके लिए ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। शोभा यात्रा में 15 से ज्यादा झांकियां शामिल की गई थीं। इसके अलावा विभिन्न बैंड की धुन भी शोभायात्रा में अपने स्वर बिखेर रही थी। शोभायात्रा में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे लोग कलाकारों के अलावा स्कूलों के बैंड भी शामिल किए गए थे। यह यात्रा विवेकानंद चौक, दिल्ली रोड, मामा भांजा चौक, ओल्ड डीसी रोड, आठ मरला, सुभाष चौक, रेलवे रोड, गीता भवन चौक, गोहाना रोड फ्लाईओवर, तिरंगा चौक, सुभाष स्टेडियम होते हुए कोर्ट रोड हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहुंची। गीता भवन चौक पर मार्केट एसोसिएशन के प्रधान दिव्य लाल उपाध्यक्ष लक्की बत्रा, सचिव अंकुर चावला, विक्की, सुरेश शर्मा, सोनू आदि ने स्वागत किया।
महोत्सव के दौरान मंत्री कविता जैन ने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस दौरान सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया गया। प्रकाश मलिक एंड पार्टी की ओर से हरियाणवी नृत्य प्रस्तुति किया गया। इसके साथ अनेक विद्यालयों के बच्चों ने प्रस्तुति दी। अंत में डीसी विनय सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में सहयोग करने वाले विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के सदस्यों, प्रतियोगिता के विजेताओं और गीता जयंती समारोह में काम करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान एडीसी जयबीर आर्य, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त शंभु राठी, तहसीलदार जयभगवान वत्स, वेद निष्ठ आचार्य, लव कुमार शर्मा, सतपाल अहलावत, रमेश चुघ, मोहन सिंह मनोचा, पवन तनेजा, रविंद्र सरोहा, श्रवण खट्टर, सुभाष चावला, अनिल गुप्ता सीटू, अश्वनी चुघ, जीओ गीता परिवार से संयोजक परमानंद बत्रा, अर्जुन सिंह, देवेंद्र सूरा, पवन कुमार, जगत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed