फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बाइक ने

बाइक ने

Mon, 04 Sep 2017 12:00 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
बाइक ने
गन्नौर। बजाना रोड पर तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से आठ वर्षीय मासूम छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। गांव पुगथला की रहने वाली ज्योति शुक्रवार को अपने पिता के साथ स्कूल से वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान एक बाइक चालक ने ज्योति को चपेट में ले लिया। हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गई। ज्योति को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर बाइक चालक पुगथला निवासी सिंदरा के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ज्योति के पिता नरेश कुमार ने बताया कि वह स्कूल से छुट्टी होने के बाद ज्योति को लेने के लिए स्कूल गया था। जब वह बजाना रोड पर सरकारी गोदाम के पास पहुंचे तो बजाना की तरफ से उनके गांव का सिंदरा बाइक को लापरवाही से चलाता हुआ आया और ज्योति को सीधी टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed