{"_id":"61d5f329bf3bea5ab32f5bc9","slug":"131-new-infected-found-including-8-month-old-girl-death-of-elderly-sonipat-news-rtk6349318100","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 माह की बच्ची समेत 131 नए संक्रमित मिले, बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8 माह की बच्ची समेत 131 नए संक्रमित मिले, बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
कोरोना से बुजुर्ग की मौत के बाद सेक्टर-15 के श्मशान घाट में शव का अंतिम संस्कार करते सामाजिक कार्य?
- फोटो : Sonipat
जिले में कोरोना भयावह होने लगा है। कोरोना संक्रमण से गांव रसोई के बुजुर्ग की मौत हो गई है। वह दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती था। इसके साथ ही बुधवार को 8 माह की बच्ची समेत 131 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें 51 महिलाएं शामिल है। इससे पहले 100 से ज्यादा केस 25 मई 2021 को मिले थे। 15 मरीज ठीक हुए हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 221 हो गई है।
सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि कुंडली से चार, सेक्टर-13 से एक परिवार के तीन सदस्य, नरेंद्र नगर में तीन, गांव लल्हेड़ी में दो, गांव फिरोजपुर बांगर में दो महिलाएं, गढ़ी उजाले खां में सात, मेप्सको सिटी सोनीपत में एक परिवार के तीन सदस्य व 40 वर्षीय व्यक्ति, इंदिरा कॉलोनी में आठ माह की बच्ची व उसकी 21 वर्षीय मां, सारंग रोड पर एक निजी अस्पताल के 61 वर्षीय संचालक समेत 131 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
जिले में संक्रमण दर 6.63 रही
जिले में बुधवार को 1876 लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। इसमें 1563 आरटी पीसीआर और 313 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल रहे। रैपिड एंटीजन टेस्ट की सभी रिपोर्ट बुधवार को प्राप्त हो गई। इसमें से 16 लोगों को संक्रमित पाया गया है। वहीं आरटीपीसीआर की 1734 रिपोर्ट में से 115 लोगों को संक्रमित पाया गया है। इससे संक्रमण दर बुधवार को 6.63 रही। रैपिड एंटीजन टेस्ट से संक्रमित पाए गए 16 मरीजों में से 8 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि आरटीपीसीआर टेस्ट में संक्रमित मिले सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रख गया है।
विज्ञापन
रसोई गांव के बुजुर्ग की दिल्ली में मौत
रसोई गांव के रहने वाले 80 वर्षीय बुजुर्ग की दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक बुजुर्ग को 28 दिसंबर से खांसी और बुखार था। आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया गया तो 29 दिसंबर को आई रिपोर्ट में वह संक्रमित पाया गया। 5 जनवरी को सुबह बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।
25 मई के बाद कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा फिर एक दिन में 100 के पार
जिले में कोरोना को लेकर प्रतिदिन हालात बिगड़ते जा रहे हैं। अक्तूबर से लेकर 26 दिसंबर, 2021 तक कोरोना के इक्का-दुक्का मरीज मिल रहे थे। बुधवार को 131 नये संक्रमित मिलने के साथ आंकड़ा 47 हजार 719 तक पहुंच गया है। इससे पहले 25 मई, 2021 को जिले में 165 नए संक्रमित आए थे। कोरोना से मौत के मामले में जिले में इससे पहले 26 जून, 2021 को मौत हुई थी।
जिले में कोरोना के केस लगातार बढ़ने लगे हैं। बुधवार को कोरोना के 131 नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही रसोई गांव के बुजुर्ग की मौत हो गई है। -डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन सोनीपत।