फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   129 registries done in four tehsils, 100 tokens cut in Sonepat

Sonipat News: चार तहसीलों में हुई 129 रजिस्ट्री, सोनीपत में 100 टोकन कटे

Wed, 02 Aug 2023 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 02 Aug 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
129 registries done in four tehsils, 100 tokens cut in Sonepat
फोटो 20. सोनीपत तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री कराने के लिए तहसीलदार कक्ष के बाहर खड़े लोग। संवाद
सोनीपत। सरकार ने नो वर्क नो पे का नियम लागू करके लिपिकों की भूमिका को खत्म कर दिया है। जिले में सभी चार तहसीलों में नई व्यवस्था लागू होने पर मंगलवार को तहसीलदारों ने 129 रजिस्ट्री की।
विज्ञापन

सोनीपत तहसील में पहले दिन ऑनलाइन 100 टोकन कटे। इनमें से 59 लोगों ने रजिस्ट्री कराई। 26 दिन बाद रजिस्ट्री का काम शुरू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। तहसील में रजिस्ट्री करवाने वालों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

वेतमान 35400 रुपये लागू करने की मांग को लेकर 5 जुलाई से जिले के लिपिक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इसके चलते तहसील समेत सभी विभागों में काम अटका हुआ है। लोगों को अपने काम कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। अधिकारी लिपिकों के हड़ताल पर जाने की बात कहकर लोगों को लौटा रहे हैं। लोगों की समस्या को देखते हुए सरकार ने रजिस्ट्री करने का काम तहसीलदारों को सौंप दिया है। आदेश लागू होने के बाद तहसीलदारों ने मंगलवार को पहले दिन शाम 5 बजे तक रजिस्ट्री की। तहसील कार्यालय में दिनभर रजिस्ट्री करवाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सोनीपत, खरखौदा, गोहाना व गन्नौर में तहसील हैं। जबकि खानपुर कलां व राई में उप तहसील हैं। तहसीलों में रोजाना रजिस्ट्री की जाती है, जबकि उप तहसील में मंगलवार, वीरवार व शुक्रवार को रजिस्ट्री होती है। खरखौदा तहसील में तहसीलदार का पद खाली होने के चलते सोनीपत के तहसीलदार जिवेंद्र मलिक को अतिरिक्त चार्ज मिला हुआ है। वहीं गन्नौर तहसील में नायब तहसीलदार का पद रिक्त होने के चलते गोहाना के नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार को अतिरिक्त चार्ज मिला हुआ है। लिपिकों की हड़ताल के चलते तहसीलों में रजिस्ट्री न होने के कारण सरकार के राजस्व को नुकसान हो रहा था। रजिस्ट्री का काम शुरू होने से राजस्व को लगातार हो रहा घाटा कम होगा।


पहले दिन हुई रजिस्ट्री
सोनीपत 59
गोहाना 18
गन्नौर 17
खरखौदा 45
तहसील कार्यालयों में रजिस्ट्री का काम शुरू हो गया है। तहसीलों में लिपिकों की भूमिका खत्म होने से तहसीलों में पहले दिन 129 रजिस्ट्री हुई। तहसीलों में रोजाना लोग बिना किसी परेशानी के रजिस्ट्री करवा सकेंगे। उप तहसीलों में निर्धारित किए गए दिनों में रजिस्ट्री हो सकेंगी। -हरिओम अत्री, जिला राजस्व अधिकारी, सोनीपत।

फोटो 20. सोनीपत तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री कराने के लिए तहसीलदार कक्ष के बाहर खड़े लोग। संवाद

फोटो 20. सोनीपत तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री कराने के लिए तहसीलदार कक्ष के बाहर खड़े लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed