फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   1.25 lakh cusecs of water released in Hathnikund barrage, farmers scared

Sonipat News: हथिनीकुंड बैराज में सवा लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, सहमे किसान

Tue, 13 Aug 2024 03:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 13 Aug 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
1.25 lakh cusecs of water released in Hathnikund barrage, farmers scared
सोनीपत के गन्नौर में बेगा के पास यमुना तटबंध में बह रहा पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। पहाड़ों पर हुई भारी बारिश के बाद हथिनीकुंड बैराज में जलस्तर बढ़ गया है। इसके बाद से यमुना में पानी छोड़ा जाने लगा है। फिलहाल यमुना में सवा लाख क्यूसेक पानी ही छोड़ा गया है, जिससे खतरा नहीं है।
वर्तमान में 65 हजार क्यूसेक पानी बह रहा है। उसके बाद भी अहतियात के तौर पर प्रशासन अलर्ट हो गया है। वहीं, यमुना में पानी छोड़ने से आसपास के गांवों के किसानों की चिंता बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

मानसून सीजन की शुरुआत के बाद से शांत रही यमुना में अब हलचल दिखने लगी है। पिछले हथिनीकुंड बैराज से करीब 65 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। हालांकि, यह पानी सोनीपत क्षेत्र को पार करते हुए दिल्ली की ओर बढ़ रहा है। इससे कोई खतरा भी नहीं है। सोमवार को यमुना में सवा लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके 72 घंटे में सोनीपत पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने भारी बारिश होने की बात कही है, जिससे ज्यादा पानी छोड़ा जा सकता है। विदित रहे कि पिछले वर्ष यमुना के उफान से आसपास के 25 गांवों की फसल खराब हो गई थीं। साथ ही खेतों में बने कोठड़े, इंजन व अन्य सामान बह गया था। ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed