फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   125 classrooms across 27 government schools are dilapidated; classes are being held in the verandas.

Sonipat News: 27 सरकारी स्कूलों में 125 कमरे जर्जर, बरामदों में लग रहीं कक्षाएं

Sat, 25 Jul 2026 02:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
125 classrooms across 27 government schools are dilapidated; classes are being held in the verandas.
फोटो - राजकीय स्कूल गढ़ उजाले खां में बरामदे में लगाई हुई कक्षा। संवाद
अनूप जाटयाण गोहाना। उपमंडल के सरकारी स्कूलों में जर्जर भवन विद्यार्थियों की पढ़ाई और सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं। क्षेत्र के 27 सरकारी विद्यालयों के 125 कमरे खस्ताहाल हैं। इनमें से 10 स्कूलों के 60 कमरों को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) कंडम घोषित कर चुका है।
विज्ञापन

17 स्कूलों के 65 कमरों को कंडम घोषित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। पर्याप्त कक्षों के अभाव में कई विद्यालयों में विद्यार्थियों की कक्षाएं बरामदों में लगाई जा रही हैं। कुछ जगहों पर मजबूरी में पुराने और असुरक्षित कमरों में ही पढ़ाई कराई जा रही है।
विज्ञापन

सुरक्षित कमरों की कमी के कारण कई विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। जहां अतिरिक्त कक्ष उपलब्ध नहीं हैं वहां विद्यार्थियों को बरामदों में बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। कुछ स्कूलों में बरामदे भी पर्याप्त नहीं होने के कारण जर्जर कमरों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। इससे अभिभावकों और शिक्षकों में किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून में बढ़ा जर्जर भवनों का जोखिम : बारिश के मौसम में जर्जर भवनों की स्थिति और चिंताजनक हो जाती है। बारिश के कारण पुराने कमरों के गिरने का खतरा बढ़ जाता है। बरामदों में कक्षाएं बारिश से प्रभावित होती हैं।

फोटो - राजकीय स्कूल गढ़ उजाले खां में बरामदे में लगाई हुई कक्षा। संवाद

फोटो - राजकीय स्कूल गढ़ उजाले खां में बरामदे में लगाई हुई कक्षा। संवाद

फोटो - राजकीय स्कूल गढ़ उजाले खां में बरामदे में लगाई हुई कक्षा। संवाद

फोटो - राजकीय स्कूल गढ़ उजाले खां में बरामदे में लगाई हुई कक्षा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed