{"_id":"5c67189dbdec22737548b962","slug":"121550260381-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत गंगाना में भरे 50 फार्म, दोबारा टीम न आने पर किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत गंगाना में भरे 50 फार्म, दोबारा टीम न आने पर किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगाना में 50 फार्म भरकर दोबारा नहीं पहुंची टीम, किसानों का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत गांव गंगाना में एक दिन फार्म भरने के बाद दोबारा टीम नहीं पहुंची। इस पर शुक्रवार को किसान अफसरों के खिलाफ भड़क उठे और नारेबाजी करते हुए रोष जताया। किसानों ने कहा कि सरकार केवल उन्हें बहकाने का काम कर रही है। किसानों ने मांग करते हुए कहा कि अधिकारी उनके गांव में आकर सभी किसानों के फार्म भरवाएं अन्यथा सभी फार्म निरस्त कर दिए जाएं, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं चाहिए।
सरपंच देवेंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार जिन किसानों के पास 5 एकड़ या उससे कम जमीन है उन किसानों को केंद्र सरकार द्वारा 6 हजार रुपये सालाना दिए जाने हैं। इस योजना के तहत उनके गांव में 13 फरवरी को पटवारी, ग्राम सचिव, एडीओ फार्म भरने के लिए आए थे। उन्होंने उस दिन केवल 50 किसानों के फार्म भरे और वापस चले गए। 15 फरवरी को दोबारा से टीम आने की बात कही थी। शुक्रवार को गांव में मुनादी करा दी गई, लेकिन टीम नहीं पहुंची। ऐसे में किसानों ने रोष जताया। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार उन्हें लाभ देना चाहती है तो गांव में आकर टीम किसानों के फार्म भरे अन्यथा गांव से भरे गए 50 फार्मों को भी रद्द कर दिया जाए। अगर जल्द उनके फार्म नहीं भरे गए तो वह आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इस दौरान रामफल, अजमेर नंबरदार, राममेहर, विजेंद्र नंबरदार, जगत सिंह, जय सिंह, मनोज, लीला राम, सत्यवान, बंटी, वजीर नंबरदार, सुनील पंच, ईश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।