{"_id":"5a341bae4f1c1bc5758b9460","slug":"121513364398-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर संचालक पर हमला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर संचालक पर हमला, गंभीर
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गोविंद नगर में आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने एक मेडिकल स्टोर संचालक पर लाठी- डंडों से हमला कर दिया। हमले में मेडिकल स्टोर संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में हमलावर फरार हो गए। घायल को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया तो हमलावर वहां भी धमकाने पहुंच गए। मेडिकल स्टोर संचालक के बयान पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने दो नामजद सहित 9 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गोविंद नगर निवासी धनश्याम घर के पास ही मेडिकल स्टोर चलाता है। वह 10 दिसंबर की शाम मेडिकल स्टोर पर बैठा था। इसी दौरान हनी व कमल नाम के युवक हाथों में डंडे व सरिया लेकर उसके मेडिकल स्टोर पर पहुंच गए। उनके साथ सात अन्य युवक भी थे। उन्होंने आते ही उस पर हमला कर कुर्सी से गिरा दिया और उस पर लाठी-डंडों व सरिया से हमला कर दिया। जब उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पहुंच गए। जिन्हें देखकर हमलावर से धमकी देकर फरार हो गए। चोट लगने के कारण वह बेसुध हो गया। इसी दौरान आरोपी उसके काउंटर से पांच हजार रुपये की नकदी भी निकाल ले गए।