{"_id":"606374258ebc3ec4477c580a","slug":"12-year-old-child-drowned-while-bathing-in-ncr-water-channel-canal-search-continues-sonipat-news-rtk602230015","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीआर वाटर चैनल नहर में नहाने के दौरान डूबा 12 साल का बच्चा, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीआर वाटर चैनल नहर में नहाने के दौरान डूबा 12 साल का बच्चा, तलाश जारी
विज्ञापन
एनसीआर वाटर चैनल नहर में नहाने के दौरान डूबे लड़के की तलाश करते ग्रामीण।
- फोटो : Sonipat
गांव छिन्नौली के पास से गुजरने वाली एनसीआर वाटर चैनल नहर में अपने पिता के साथ नहाने गया 12 साल बच्चा डूब गया। पता चलने पर उसके पिता ने बेटे की तलाश शुरू की, लेकिन पता नहीं चला। बच्चे के डूबने की सूचना मिलने पर ग्रामीण नहर पर पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू कर दी। जानकारी मिलने पर पुलिस व नहरी पटवारी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन देर शाम तक बच्चा नहीं मिल पाया था।
गांव मटिंडू निवासी कुलदीप मंगलवार दोपहर साढ़े 12 अपने बेटे कन्हैया (12) के साथ छिन्नौली गांव के पास एनसीआर वाटर चैनल नहर के पास किसी काम से गया था। कुलदीप इस दौरान अपने काम में व्यस्त हो गया तो कन्हैया कपड़े उतारकर नहाने के लिए नहर में उतर गया। पानी का बहाव तेज होने के कारण वह डूब गया। पता चलने पर कुलदीप ने कन्हैया को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह उसे बाहर नहीं निकाल सका। वहीं सूचना पाकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और कन्हैया को कई किलोमीटर तक नहर में तलाशा। एसआई पवन भी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे, लेकिन शाम तक बच्चे का पता नहीं चल पाया था। कन्हैया चार भाई-बहनों में सबसे छोटा है।
नहर में डूबे बच्चे की तलाश जारी है। इसके लिए ग्रामीणों के साथ ही प्रशासनिक अमले की मदद ली जा रही है।
विवेक मलिक, थाना प्रभारी खरखौदा।