{"_id":"61afb91a917f1949d1479b8a","slug":"12-hundred-metric-ton-urea-compost-rack-installed-at-railway-station-sonipat-news-rtk632064753","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर लगा 1200 मीट्रिक टन यूरिया खाद का रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर लगा 1200 मीट्रिक टन यूरिया खाद का रैक
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर लगे रैक से खाद उतारते मजदूर। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। कृषि विभाग ने रबी सीजन में यूरिया खाद की किल्लत दूर करने के लिए 1200 मीट्रिक टन यूरिया खाद मंगवाया है। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को खाद का रैक लग गया और खाद को विक्रेताओं तक पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है। कुछ दिनों में खाद विक्रेताओं के पास खाद पहुंच जाएगा। जिसके बाद किसानों को खाद की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
जिले में दिसंबर माह में करीब 15 हजार मीट्रिक टन यूरिया खाद की डिमांड होती है। कुछ समय से जिले में खाद न होने से किसानों को परेशानियां झेलनी पड़ रही थी। कृषि विभाग ने जिले में बढ़ी खाद की डिमांड की रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेजी थी और खाद की मांग की गई थी। कृषि अधिकारियों का कहना है कि अगले सप्ताह एक और रैक लगने की उम्मीद है। जिसके बाद किसानों को खाद संबंधी परेशानी नहीं होगी।
1.45 लाख हेक्टेयर भूमि पर गेहूं बिजाई का लक्ष्य
जिले में 1.45 लाख हेक्टेयर भूमि पर गेहूं बिजाई का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 1.40 लाख हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की बिजाई की जा चुकी है। जिन किसानों ने अगेती बिजाई की है, वे किसान मौजूदा समय में गेहूं की सिंचाई करने में जुटे हुए है। सिंचाई के बाद खाद का छिड़काव किया जाता है। यही कारण है कि दिसंबर माह में खाद की डिमांड बढ़ जाती है।
विज्ञापन
वर्जन
दिसंबर माह में यूरिया खाद की डिमांड बढ़ जाती है। जिसे पूरा करने के लिए खाद की मांग की गई थी। मंगलवार को 1200 मीट्रिक टन यूरिया खाद का रैक रेलवे स्टेशन पर लग गया है। किसान फसल मेें आवश्यकता के अनुसार ही खाद का छिड़काव करें।
- डॉ. अनिल सहरावत, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत