फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   12 couples tied the knot in mass marriage ceremony

Sonipat News: सामूहिक विवाह समारोह में 12 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

Sun, 06 Oct 2024 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 06 Oct 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
12 couples tied the knot in mass marriage ceremony
सोनीपत। श्री श्याम सेवक परिवार की ओर से मुरथल रोड पर निजी गार्डन में रविवार को सामूहिक विवाह समारोह कराया गया। इसमें 12 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। संस्था की ओर से नवविवाहित जोड़ों को रोजमर्रा की सभी चीजें उपहार स्वरूप प्रदान की गई। इस दौरान स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 112 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई और 55 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

आयोजक विनोद राजपाल, सविता राजपाल ने बताया कि जरूरतमंद परिवार की बेटियों का विवाह करवाना एक अच्छी परंपरा है। यह मानव सेवा है बेटी चाहे किसी की भी हो उसका कन्यादान करने के लिए सबसे बड़ी सेवा है। आज बेटियां किसी पर बोझ नहीं है। उन्होंने कहा कि बगैर जाति, धर्म देखे सामूहिक विवाह का आयोजन सराहनीय है। इन परंपराओं से समाज में पनप रही कन्या भ्रूण हत्या पर भी अंकुश लग सकेगा। श्री श्याम सेवक परिवार की ओर से जरूरतमंद लड़कियों के सामूहिक विवाह का बेड़ा उठाए जाने से अब ऐसे मां-बाप अपनी बेटियों को बोझ नहीं समझेंगे। कार्यक्रम में सीए अनुज मंगला जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला, प्रवीन वर्मा, प्रवीन मित्तल, सुमित मित्तल, राहुल वर्मा, धर्मबीर शर्मा, रमेश बंसल, पवन दहिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed