फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   प्राइवेट स्कूलों व हॉस्पिटलों में अनावश्यक फीस वसूली का विरोध, लोगों ने शहर में किया प्रदर्शन

प्राइवेट स्कूलों व हॉस्पिटलों में अनावश्यक फीस वसूली का विरोध, लोगों ने शहर में किया प्रदर्शन

Wed, 27 Mar 2019 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
प्राइवेट स्कूलों व हॉस्पिटलों में अनावश्यक फीस वसूली का विरोध, लोगों ने शहर में किया प्रदर्शन
निजी स्कूलों और अस्पतालों में अनावश्यक वसूली के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जिले में चल रहे निजी स्कूलों और अस्पतालों में अनावश्यक फीस व अन्य शुल्क वृद्धि के विरोध में मंगलवार को शहर के लोगों ने सड़क पर उतर आए। सिविल सोसायटी के प्रदेशाध्यक्ष राज सिंह दलाल के नेतृत्व में विभिन्न कालोनियों के लोग छोटूराम धर्मशाला में एकत्रित हुए, जहां से लघु सचिवालय तक जुलूस निकाला। लोगों के विरोध को देखते हुए लघु सचिवालय में तैनात पुलिस कर्मचारियों ने गेट बंद कर दिया। जिसके बाद सभी प्रदर्शनकारी मुख्य गेट के बाहर ही बैठ गए और उपायुक्त से मिलने की मांग पर अड़े रहे। कुछ समय बाद एसडीएम विजय सिंह वहां पहुंचे, लेकिन लोगों ने मांगपत्र डीसी को सौंपने की बात कही। करीब दो घंटे बाद डीसी के आने पर लोगों ने ज्ञापन सौंपा।
सिविल सोसायटी के प्रदेशाध्यक्ष राज सिंह दलाल ने बताया कि जिले में निजी स्कूलों व अस्पतालों में प्रति वर्ष अनावश्यक फीस में बढ़ोतरी करते हैं। एनसीईआरटी की जगह अन्य किताबें लगाने पर अभिभावकों को लूटा जा रहा है। यही स्थिति निजी अस्पतालों में है। सभी अपनी जेबें भरने का काम कर रहे हैं। जिसके कारण शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं लोगों से दूर होती जा रही है। अस्पतालों में विभिन्न मेडिकल टेस्ट के नाम पर लोगों को लूटा जा रहा है। इसके प्रति लोगों द्वारा अनेक बार अधिकारियों को अवगत कराया गया है। दो घंटे बाद पहुंचे डीसी डॉ. शालीन को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि हमारी मांगों पर तुरंत ध्यान दिया जाए और प्राइवेट संस्थानों की मनमर्जी पर अंकुश लगाया जाए। यदि इन संस्थाओं को उचित दिशा-निर्देश नहीं दिए गए तो सिविल सोसायटी द्वारा जिला व प्रदेश स्तर पर आंदोलन चलाएगी।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान बेहोश हुई बच्ची
लोग प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे, लेकिन पुलिस द्वारा मुख्य गेट बंद कर दिया गया। जिसके बाद सभी गेट के बाहर ही खड़े होकर डीसी डॉ. शालीन से मिलने की मांग पर अड़े रहे। काफी देर तक किसी अधिकारी न आने के कारण अपनी दादी लक्ष्मी के साथ आए करीब 11 साल की बच्ची शालू बेहोश होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed