फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   11 feet high statue of Maharaja Agrasen will come from Vietnam

वियतनाम से आएगी 11 फुट ऊंची महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा, 26 को होगा अनावरण

Sat, 24 Sep 2022 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
11 feet high statue of Maharaja Agrasen will come from Vietnam
सोनीपत। 26 सितंबर को महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई जाएगी। कार्यक्रम सेक्टर-16 स्थित रंगोली ग्रीन में होगा, जहां वियतनाम से आ रही सफेद पत्थर की 11 फुट ऊंची महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष राजीव जैन ने शुक्रवार को रंगोली ग्रीन में चल रही तैयारियों का जायजा लिया और दिशा निर्देश दिए। मूर्ति अनावरण के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कविता जैन, घनश्याम दास गुप्ता, सुभाष गुप्ता, राकेश गर्ग, जय भगवान गुप्ता, हरि प्रकाश मंगला, टीकाराम मित्तल, तरसेम गोयल, राकेश कुच्छल, राकेश अग्रवाल, संजय सिंगला, पवन गोयल, अजय गोयल, सुरेश गुप्ता, संजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके बाद महाराजा अग्रसेन कुलदेवी मां लक्ष्मी के साथ रथ पर सवार होंगे और शोभायात्रा शहर में निकाली जायेगी। लगभग 42 स्थानों पर तोरण द्वार बनाकर स्वागत किया जाएगा। यात्रा पुरानी अनाज मंडी स्थित अग्रसेन परिसर में आरती के साथ समाप्त होगी। भाजपा नेता राजीव जैन ने बताया कि सुबह 8 बजे पुरानी अनाज मंडी स्थित अग्रसेन परिसर में हवन होगा और आरती के बाद माल्यार्पण किया जाएगा। सेक्टर-14 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में महाराजा अग्रसेन समाज कल्याण समिति हवन करेगी व शाम को समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed